हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के CEO और MD रोहित जावा ने कहा कि भारत में कंजंप्शन यानी उपभोग अन्य देशों की तुलना में कम है, लेकिन आगे सभी कैटिगरी में यह तेजी से बढ़ेगा आधार, ई-सिग्नेचर और UPI जैसे टेक स्टैक प्रॉडक्टिविटी का नया फैक्टर बन रहे हैं, जो लंबे समय तक जारी रहेगा। जावा कहते हैं कि HUL के 30 लाख रीटेल उपभोक्ताओं में से 13 लाख ऑर्डर देने के लिए HUL के ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप के डेटा की मदद से ये पर्सनल और बिजनेस लोन ले सकते हैं।
