ब्रजभूषण का पावर सीज, पहलवानों ने खत्म किया धरना, अनुराग ठाकुर ने कहा- निष्पक्ष जांच होगी
Updated on
21-01-2023 06:43 PM
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोपों को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों ने शुक्रवार रात खेल मंत्री अनुराग ठाकुर संग बैठक की। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। जो इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह की पावर सीज रहेगी। यानी जांच पूरी होने तक वह अपने पद से हट जाएंगे। इसके साथ ही बजरंग पुनिया ने धरना समाप्त करने का ऐलान भी कर दिया है।
4 सप्ताह में जांच पूरी करेगी कमेटी केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहवानों के साथ हुई बैठक के बाद कहा कि इस मामले में एक निरीक्षण समिति का गठन किया जाएगा। समिति लगे सभी आरोपों की निष्पक्षता से जांच करेगी। इस कमेटी में कौन लोग शामिल होंगे उनके नामों की घोषणा शनिवार को की जाएगी। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कमेटी 4 सप्ताह में अपनी जांच पूरी करेगी। कमेटी भारतीय कुश्ती संघ(WFI) के प्रमुख और बाकी लोगों के ऊपर लगाए गाए आरोपों की गहनता से जांच करेगी। ठाकुर ने आगे कहा कि जांच पूरी होने तक ब्रजभूषण शरण सिंह अपने पद पर नहीं रहेंगे। वह जांच में भी शामिल होंगे।
बजरंग पुनिया ने धरना वापस लेने का ऐलान किया बहलवान बजरंग पुनिया ने अनुराग ठाकुर के आश्वासन के बाद धरना समाप्त करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री ने हमारी मांगों को सुना है और हमें सुरक्षा का आश्वासन दिया है। पुनिया ने कहा कि हमें हमें विश्वास है की निष्पक्ष जांच होगी। हम खेल मंत्री को धन्यवाद देते हैं और धरना समाप्त कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह मीटिंग शाम 7 बजे से चल रही थी जो देर रात खत्म हुई। इसके बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
ब्रजभूषण शरण सिंह ने नहीं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस इससे पहले भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस से मीडिया से बातचीत की। सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि मैंने अगर मुंह खोला तो तूफान आ जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी के दया से यहां नहीं बैठा हूं। मुझे जनता ने चुनकर भेजा है।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…