रुतुराज गायकवाड़ के छक्के से ब्रांड न्यू Tiago EV घायल, TATA को देने होंगे 5 लाख
Updated on
04-04-2023 08:32 PM
चेन्नई: स्टार युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में वापसी को यादगार बना दिया। धमाकेदार बैटिंग से लगातार दूसरी हाफ सेंचुरी जड़ी तो डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर टीम को गजब की शुरुआत दी। उनकी विध्वंसक बैटिंग के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल को अपने गेंदबाजी करने के फैसले पर पछतावा भी हुआ होगा।
रुतुराज गायकवाड़ ने छक्के TATA की ब्रैंड न्यू कार Tiago EV पर लगाया डेंट
ओपनिंग मैच मैच में गुजरात के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले गायकवाड़ ने अपनी विध्वंसक पारी के दौरान 31 गेंदें खेलीं, जबकि 3 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 57 रन ठोके। दर्शकों का मनोरंजन करने के दौरान रुतुराज ने एक छक्का ऐसा मारा जो हवाई यात्रा करते हुए स्टेडियम में खड़ी TATA की ब्रांड न्यू कार Tiago EV पर जाकर लगी। अपनी ठोस बॉडी के लिए मशहूर टाटा की की कार गेंद लगते ही पिचक गई।
कृष्णप्पा गौतम को लगाया 88 मीटर का छक्का
एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गायकवाड़ ने यह छक्का पारी के 5वें ओवर की चौथी गेंद पर कृष्णप्पा गौतम को लगाया था। शॉर्ट बॉल को उन्होंने पूरी ताकत से शॉट लगाते हुए 88 मीटर दूर भेजा। इसके साथ ही टाटा 5 लाख रुपये कर्नाटक में कॉफी बागानों की जैव विविधता बढ़ाने के लिए डोनेट करेगा। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है।
जानिए क्यों TATA देगी 5 लाख रुपेय का गिफ्ट
दरअसल, टाटा मोटर्स आईपीएल का ऑफिशियल स्पॉन्सर है। मैच में यदि बल्लेबाज गेंद के टाटा पंच बोर्ड या बाउंड्री के बाहर खड़ी कार टिआगो ईवी कार पर मारता है तो टाटा ग्रुप 5 लाख रुपये डोनेट करता है। इससे पहले वाले सीजन में यह राशि काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) को जाते थे। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम 7 विकेट पर 205 रन ही बना सकी। यह उसकी इस टूर्नामेंट पहली जीत है, जबकि लखनऊ की पहली हार है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…