ब्रेंडन मैकुलम पर आई आफत, क्या IPL की वजह से छिन जाएगी इंग्लैंड कोच वाली नौकरी?
Updated on
14-04-2023 08:58 PM
लंदन: इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापनों में दिखने से मुश्किल में पड़ गए हैं क्योंकि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं यह उसके भ्रष्टाचार रोधी नियमों का उल्लंघन तो नहीं है। न्यूजीलैंड का यह पूर्व कप्तान जनवरी में एक सट्टेबाजी संगठन का ब्रांड एम्बेसडर बना था और उसके बाद वह उसके ऑनलाइन विज्ञापनों में नजर आए।
उन्होंने 27 मार्च को अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह इंडियन प्रीमियर लीग में उस सट्टेबाजी कंपनी का प्रचार कर रहे हैं। बीबीसी के अनुसार ईसीबी ने कहा, ‘हम इस मामले की पड़ताल कर रहे हैं। ब्रेंडन के साथ सट्टेबाजी कंपनी के साथ उनके संबंधों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सट्टेबाजी को लेकर हमारे नियम हैं और हम हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका पूरी तरह से पालन किया जाए।’
ईसीबी ने हालांकि स्पष्ट किया कि मैकुलम फिलहाल किसी जांच के दायरे में नहीं हैं। न्यूजीलैंड के प्रॉब्लम गैंबलिंग फाउंडेशन ने पिछले सप्ताह इन विज्ञापनों के बारे में ईसीबी से शिकायत की थी। मैकुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड ने पिछले 12 टेस्ट मैचों में से 10 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है।
उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान पिछले सीजन तक आईपीएल की दो बार विजेता फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच थे। वह इस टीम के लिए खेल भी चुके हैं। उन्होंने इस सीजन से पहले टीम से हटने का फैसला किया था। जब से वह इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच बने हैं तब से बेन स्टोक्स की कप्तानी में टीम ने सफलता के कई झंडे गाड़े हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…