Select Date:

बर्बाद हो रहे बेस्टइंडीज को बचाने आ गए ब्रायन लारा, भारत के खिलाफ सीरीज में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Updated on 04-07-2023 08:25 PM
नई दिल्ली: आईसीसी विश्व कप 2023 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम अपने घर में भारत से भिड़ने वाली है। दोनों टीमों के बीच के दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरुआत 12 जुलाई से हो रही है। भारतीय टीम अपने इस दौरे पर टेस्ट के अलावा तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी। विश्व कप क्वालीफायर में मिली निराशा के बाद वेस्टइंडीज की टीम के साथ पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा जुड़ गए हैं।

दरअसल, ब्रायन लारा कैरेबियन टीम के साथ बतौर परफॉर्मेंस मेंटर जुड़े हैं। हाल के दिनों में देखें तो वेस्टइंडीज का प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक रहा है। 48 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि वेस्टइंडीज वनडे विश्व कप का हिस्सा नहीं होगा जबकि इस टूर्नामेंट में वह दो बार की चैंपियन है।

ऐसे में उम्मीद यह की जा रही है कि ब्रायन लारा के टीम से जुड़ने के बाद उनके प्रदर्शन जरूर सुधार आएगा। हालांकि यह आने वाले समय में ही पता चल पाएगा लेकिन मौजूदा समय में वेस्टइंडीज की टीम अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को सवारेंगे लारा
ब्रायन लारा अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज रह चुके हैं। वेस्टइंडीज के लिए 131 टेस्ट और 299 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे। टेस्ट क्रिकेट में लारा ने 52.88 की औसत से 11953 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 34 शतक और 48 अर्धशतक दर्ज। टेस्ट में लारा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 400 रनों का रहा है। वहीं वनडे में उन्होंने 10405 रन बनाए। वनडे फॉर्मेट में लारा ने 40.48 की औसत से रन बनाते हुए 19 शतक और 63 अर्धशतक लगाए हैं।

ऐसे में लारा के मौजूदा वेस्टइंडीज टीम के साथ जुड़ने से निश्चित रूप से एक बड़ा सहारा मिलेगा। लारा अब बर्बाद हो रहे वेस्टइंडीज की टीम में जान फूंकने का काम करेंगे।

भारत-वेस्टइंडीज का शेड्यूल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेला जाएगा। वहीं दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 20 जुलाई से होगी। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें 27 जुलाई से वनडे सीरीज में टकराएगी। दूसरा वनडे मैच में 29 जुलाई और तीसरा वनडे 1 अगस्त को खेला जाएगा।

टेस्ट और वनडे के बाद टी20 सीरीज का आगाज होगा। टी20 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला 3 अगस्त को होगा। दूसरा मैच 6 अगस्त, तीसरा मैच 8 अगस्त और चौथा टी20 मैच 12 अगस्त को खेला जाना है। वहीं दौरे का अंतिम टी20 मैच 13 अगस्त को खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.