Select Date:

ब्रिटेन ने यूक्रेन को दिया ऐसा हथियार घबराए रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन, जिनपिंग के सामने दी चेतावनी, जानें पूरा मामला

Updated on 22-03-2023 07:27 PM
मास्‍को: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के बीच ब्रिटेन को बड़ी चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा कि अगर ब्रिटेन ने यूरेन‍ियम से लैस टैंक को भेदने वाले गोले दिए तो रूस को 'जवाबी कार्रवाई' करने के लिए बाध्‍य होना पड़ेगा। ब्रिटेन अपने चैलेंजर 2 युद्धक टैंक के लिए इन यूरेनियम से लैस गोलों को देने जा रहा है। पुतिन ब्रिटेन की रक्षा राज्‍य मंत्री अन्‍नाबेल गोल्‍डी के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। ब्रिटिश मंत्री ने इस बात की पुष्टि की कि कम यूरेनियम वाले टैंक के गोले चैलेंजर 2 टैंक के लिए यूक्रेन भेजे जा रहे हैं।
पुतिन ने चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के साथ संवाददाता सम्‍मेलन में कहा, 'ब्रिटेन ने न केवल टैंक सप्‍लाइ करने का ऐलान किया है बल्कि यूरेनियम से लैस गोले भेजने का ऐलान किया है। अगर ऐसा होता है तो रूस जवाबी कार्रवाई करने के लिए बाध्‍य होगा। अगर यह सब होता है तो रूस को उसी हिसाब से जवाब देना होगा।' उन्‍होंने कहा कि पश्चिमी देश परमाणु तत्‍व से लैस हथियारों का इस्‍तेमाल पहले ही शुरू कर चुके हैं। इससे पहले ब्रिटिश मंत्री ने कहा था कि ये यूरेनियम से लैस गोले अत्‍याधुनिक टैंकों और हथियारबंद वाहनों को तबाह करने में बहुत कारगर हैं।

ब्रिटेन ने पुतिन के दावे को किया खारिज


यह खास यूरेनियम परमाणु ईंधन या परमाणु बम बनाने के लिए संवर्द्धन प्रक्रिया के दौरान निकलता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने इस टैंक के गोले को बहुत जहरीला करार दिया है। वहीं ब्रिटेन ने पुतिन की इस चेतावनी को खारिज कर दिया है और कहा कि ये गोले कई दशकों से इस्‍तेमाल किए जा रहे हैं। इसका परमाणु हथियारों से कोई ताल्‍लुक नहीं है। पुतिन ने मंगलवार को यह भी कहा कि चीन की शांति योजना यूक्रेन में लड़ाई के समाधान के लिए एक आधार प्रदान कर सकती है बशर्ते पश्चिमी देश इसके लिए तैयार हों।

इस बीच रूस और यूक्रेन के अधिकारियों ने क्रीमिया के एक शहर में सोमवार को हमले के संबंध में अलग-अलग दावे किए हैं। यूक्रेन की सेना ने ट्रेन के जरिए ले जाईं जा रही रूसी क्रूज मिसाइल को नष्ट करने का दावा किया है। वहीं, रूस का दावा है कि यूक्रेन के ड्रोन ने जांकोई में असैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। यूक्रेन की सेना की प्रवक्ता ने संकेत दिया कि उत्तरी क्रीमिया के जांकोई में कैलिबर क्रूज मिसाइल को उसकी सेना ने नष्ट किया हालांकि सीधे तौर पर इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। यूक्रेन की दक्षिणी संचालन कमान के लिए प्रवक्ता नतालिया हुमेनिक ने हमले को रूस के लिए एक संदेश बताया कि उसे काला सागर प्रायद्वीप से चले जाना चाहिए जिसपर उसने 2014 में कब्जा कर लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
Advt.