Select Date:

युद्ध के बीच अचानक यूक्रेन पहुंचे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

Updated on 25-08-2022 05:39 PM

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर देश की अचानक यात्रा की और रूस के साथ चल रहे उसके संघर्ष में लगभग 5.4 करोड़ पाउंड के एक और बड़ी मदद की घोषणा की। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर यह जॉनसन की यूक्रेन के राजधानी कीव की अंतिम यात्रा थी। जॉनसन अगले महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री का पद छोड़ने वाले हैं ताकि नये प्रधानमंत्री के लिए रास्ता बनाया जा सके। 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद पर ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक या विदेश मंत्री लिज ट्रस के बीच से कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों द्वारा औपचारिक रूप से चुना जाएगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 'क्रूर और अवैध आक्रमण से अपनी संप्रभुता की रक्षा कर रहे यूक्रेन के प्रति ब्रिटेन के जारी समर्थन के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए जॉनसन ने घोषणा की कि यूक्रेन जीत सकता है और जीतेगा।'

जॉनसन ने कहा, 'पिछले छह महीनों से, ब्रिटेन यूक्रेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, इस संप्रभु देश का इस बर्बर और अवैध आक्रमणकारी से बचाने के लिए समर्थन कर रहा है। आज का समर्थन पैकेज यूक्रेन के सशस्त्र बलों को क्षमता में एक और बढ़ावा देगा जिससे उन्हें रूसी सेना को पीछे धकेलने और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ने में मदद मिलेगी।' जॉनसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात भी की।

यूक्रन को अटूट समर्थन का वादा

यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस और रूस के साथ जारी युद्ध के छह महीने पूरे होने पर बुधवार को यूरोप के देशों ने उसके लिए अटूट समर्थन का वादा किया। यूरोपी देशों के नेताओं ने यूक्रेन के लोगों के बलिदान और साहस को सलाम किया और उसे हथियारों की आपूर्ति जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया तथा हमले के लिए रूस की निंदा की।


 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.