Select Date:

भारत की बुराई पड़ी भारी ब्रिटिश गृह मंत्री ब्रेवरमैन की ट्रस सरकार से छुट्टी

Updated on 20-10-2022 05:52 PM

ब्रिटेन की गृह मंत्री (इंटीरियर मिनिस्टर) सुएला ब्रेवरमैन ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पहले ही राजनीतिक संकट से गुजर रहे ब्रिटेन के लिए यह बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सुएला ब्रेवरमैन ने बुधवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री लिज ट्रस की सरकार को छोड़ रही हैं। यूके मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि ब्रेवरमैन भारतीय मूल की हैं। हालांकि ब्रेवरमैन ने सरकार छोड़ने के अपने फैसले पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है, लेकिन बीबीसी और अन्य मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि उन्होंने सरकार से इस्तीफा दे दिया है। ब्रेवरमैन भी ब्रिटिश पीएम की रेस में थीं। 


गोवा मूल के पिता और तमिल मूल की मां की संतान ब्रेवरमैन को 43 दिन पहले ही गृह मंत्री नियुक्त किया गया था, जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कार्यभार संभाला था। इससे पहले ब्रेवरमैन की बुधवार को प्रधानमंत्री ट्रस के साथ बैठक हुई और इसे सरकार की नीति पर असहमति का परिणाम नहीं माना जा रहा। पिछले शुक्रवार को क्रासिंस्की क्वार्टेंग को वित्त मंत्री पद से हटा दिया गया था और उनके उत्तराधिकारी, वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने सोमवार को सरकार के मिनी-बजट में कटौती कर दी। इस कदम से ट्रस के नेतृत्व के लिए संकट और बढ़ने की आशंका है।


सुएला ब्रेवरमैन ने हाल ही में भारत को लेकर एक बयान से विवाद खड़ा कर दिया था। सुएला ब्रेवरमैन ने आव्रजन संबंधी टिप्पणी में कहा था कि सबसे बड़ी संख्या में भारतीय, अपनी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ब्रिटेन में रुके रहते हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे भारत के साथ खुली सीमाओं वाली माइग्रेशन नीति को लेकर आपत्ति है क्योंकि मुझे नहीं लगता कि लोगों ने इसके लिए ब्रेक्जिट के पक्ष में मतदान किया था।’’ 


फिलहाल एक के बाद एक इस्तीफों से ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस पर दबाव बढ़ रहा है। हालांकि उन्होंने बुधवार को खुद को ‘‘मैदान छोड़कर भागने वाले के बजाय एक यौद्धा’’ करार दिया। उन्होंने यह बयान तब जारी किया है जब वह खराब आर्थिक योजना को लेकर अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी में कड़े विरोध का सामना कर रही हैं। नव-नियुक्त वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने एक महीने से भी कम समय पहले बनी उनकी सरकार के टैक्स कटौती के पैकेज के फैसलों को पलट दिया था। इसके बाद ट्रस ने पहली बार संसद के पहले सत्र में भाग लिया। उन्होंने संसद से माफी मांगी और ब्रिटिश सरकार के प्रमुख के तौर पर अपने छोटे-से कार्यकाल के दौरान की गयी गलतियां स्वीकार कीं। ट्रस जब संसद में बोल रही थीं तो कुछ सांसदों ने चिल्लाकर कहा, ‘‘इस्तीफा दो।’’


ट्रस की सरकार ने 23 सितंबर को बिना सोचे-समझे करों में कटौती कर दी और इसका कोई इंतजाम नहीं किया, जिससे वित्तीय बाजारों में तूफान पैदा हो गया और पाउंड की कीमत गिर गयी तथा ब्रिटिश सरकार की उधारी की लागत बढ़ गयी। इस संकट को और गहरा होने से रोकने के लिए बैंक ऑफ इंग्लैंड को हस्तक्षेप करना पड़ा। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में ब्रिटेन की महंगाई दर बढ़कर 10.1 प्रतिशत हो गयी है जो 40 साल में सबसे अधिक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.