Select Date:

बीमार मां से नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिलने की नहीं दी भाई ने इजाजत, बिन मिले ही वापस लौटे

Updated on 03-03-2023 08:07 PM
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में आई उथल पुथल की वजह से चर्चा में हैं। एक ओर वाइफ आलिया ने जहां उनपर रेप का आरोप लगाया तो दूसरी ओर उनका पंगा भाईयों के साथ भी जारी है। अब ये पारिवारिक कलेश यहां तक पहुंच गया है कि बीती रात नवाजुद्दीन जब वर्सोवा स्थित बंगले पर बीमार मां से मिलने पहुंचे तो उनके भाई फैजुद्दीन ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। इस वजह से वह अपनी मां से भी नहीं मिल पाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की मां की तबीयत ठीक नहीं है। एक्टर को जब मां के बारे में पता चला तो वह उनसे वर्सोवा वाले बंगले पर मिलने पहुंचे। इस दौरान उनके भाई और केयर टेकर ने उन्हें मिलने से रोका। उन्होंने कहा कि वह अभी स्वस्थ नहीं है और फिलहाल किसी से मिलना नहीं चाहती हैं। इस वजह से नवाज मां से बिना मिले ही वापस लौट आए।

नवाज के भाई ने ये भी आरोप लगाए

बता दें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमस नवाब सिद्दीकी के कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में भाई पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि नवाज ऐसे शख्स हैं जिन्होंने कभी अपने भाईयों का करियर नहीं बनने दिया। उन्होंने कहा था कि मैंने खुद कई शोज का डायरेक्शन किया है। मेरी फिल्म बोल चूड़िया आई थी जिसमें मैं उन्हें देखना ही नहीं चाहता था। उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि एक्टर ने बीच में ही फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। उन्होंने प्रोड्यूसर से पैसे मांगे थे जिससे हमें दिखा सके कि वही सबकुछ हैं। मैं और आलिया ऐसे दो उदाहरण हैं जो बताते हैं कि कैसे वह अपनों को छोड़ देते हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाईयों के बीच जमीन विवाद

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पुश्तैनी जमीन को अपने 6 भाईयों के बीच बांट देंगे। मगर उनके छोटे भाई और डायरेक्टर भाई ने इन खबरों को ड्रामा बताया था। उन्होंने ट्विटर पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि नवाज पुश्तैनी जमीन को नहीं बल्कि अपनी एक जमीन की रजिस्ट्री करवाने तहसील जाने वाले थे। ये उनकी चाल है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ ने लगाया रेप का आरोप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ का नाम आलिया है। उनके दो बच्चे भी हैं। आलिया ने पहले नवाज पर दहेज का केस लगाया था जिसे कुछ दिन पहले ही कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद आलिया ने पति पर रेप का केस लगाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.