Select Date:

भूरे बाल, नीली आंखें, हॉट फीगर... जब स्टुअर्ट ब्रॉड को लड़की समझ फिदा हो गया दिग्गज खिलाड़ी

Updated on 01-08-2023 01:55 PM
नई दिल्ली: स्टुअर्ट ब्रॉड के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के साथ ही एक महान अध्याय का अंत हो गया। अब कभी जेम्स एंडरसन और ब्रॉड की खतरनाक जोड़ी एक साथ मैदान पर विपक्षी टीम के हौसले पस्त करते नहीं दिखेगी। यह संन्यास भी बड़ा रोचक ढंग से हुआ। हर कोई इंतजार कर रहा था कि जेम्स एंडरसन अलविदा कहेंगे। 40 वसंत देख चुके जिमी ने मैदान पर मोर्चा संभाले रखने का फैसला किया तो ब्रॉड ने एशेज में धांसू जीत के साथ क्रिकेट किट खूंटी पर टांग दी।

जेम्स एंडरसन ने ब्रॉड टीम में आते देखा और रिटायर होकर जाते देखा। उन्होंने खुली बाहों से अपने टीम मेट का स्वागत किया था और फिर मैदान पर विदाई में तालियां भी बजाईं। इस दौरान का एक रोचक किस्सा शायद ही कोई भूल सकता है। जब ब्रॉड टीम में आए तो एंडरसन स्टार थे। उन्होंने उस समय का एक किस्स अपनी किताब 'Bowl. Sleep. Repeat' में लिखा है।

उन्होंने जब ब्रॉड को पहली बार देखा तो उनके मुंह से निकल गया था- हे भगवान, वह कितनी सुंदर है...। वह वह अपने साथी स्टुअर्ट ब्रॉड के लहराते सुनहरे बालों, आकर्षक नीली आंखों और स्लिम ट्रिम फिगर पर फिदा हो गए थे। उन्हें लगा वह लड़की हैं। यही नहीं, उन्होंने यह भाी कहा था कि शुरुआती दिनों में स्टुअर्ट के बारे में एक आम गलतफहमी यह थी कि वह थोड़ा शो टट्टू था, लेकिन ऐसा नहीं है। वह बहुत कड़ी मेहनत करता है।

अब जब ब्रॉड रिटायर हो चुके हैं तो इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा है कि एशेज सीरीज 2023 की समाप्ति के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड के संन्यास लेने के फैसले ने उन्हें खेल जारी रखने के लिए और भी अधिक दृढ़ बना दिया है। एंडरसन 690 विकेट के साथ इंग्लैंड के सर्वकालिक अग्रणी टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। एंडरसन पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट में 76.75 की औसत से सीरीज में सिर्फ चार विकेट ले पाए हैं।

एंडरसन ने कहा- मेरी यह सीरीज वास्तव में ज्यादा अच्छी नहीं रही है। मुझे उतनी विकेट नहीं मिली, जिनकी मुझे खुद से उम्मीद थी। तेज गेंदबाज ने अपने करियर पर आगे कहा- मैं फिट हूं। मुझे लगता है कि मैं काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं। मैं अपने खेल पर अभी और मेहनत करना चाहता हूं। ब्रॉड के रिटायरमेंट की घोषणा के बारे में बात करते हुए एंडरसन ने स्वीकार किया कि वह इसे सुनकर आश्चर्यचकित थे। जब उन्होंने मुझे बताया तो मैं थोड़ा चौंक गया। मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.