कर्नाटक में जैन मुनि नंदी महाराज की निर्मम हत्या, बोरवेल से बरामद हुए शरीर के टुकड़े
Updated on
10-07-2023 01:19 PM
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक जैन मुनि के शव के टुकड़े बोरवेल से बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक चिकोड़ी तालुक के कुएं में जैन मुनि के शव के टुकड़े मिले हैं। जानकारी के मुताबिक छह जुलाई से ही जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज लापता चल रहे थे, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। हत्या के इस मामले में हासन दलायथ और नारायण बसप्पा मादी नाम के दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जैन मुनि की हत्या पर दुख जताते हुए कमेटी गठित की है और अधिकारियों को गहन जांच के सख्त निर्देश दिए हैं।
बीजेपी ने की जांच की मांग
भाजपा के प्रदेश प्रमुख नलिन कुमार कटील ने घटना की निंदा की और कहा कि संबंधित तथ्यों को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जानी चाहिए।कटील ने एक बयान में कहा, 'सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि दोषी पकड़े जाएं। भाजपा के प्रवक्ता और एमएलसी एन रवि कुमार ने सरकार से अपील की कि मामले की गंभीरता से जांच हो, क्योंकि इस हत्या में कई लोगों के शामिल होने की संभावना है। जैन मुनि का अंतिम संस्कार रविवार को हिरेकोड़ी गांव में जैन परंपरा के अनुरूप किया गया था।
सांप्रदायिक रंग देना चाहती है बीजेपी
कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या केस में राज्य के मंत्री प्रियांक खरगे का बयान सामने आया है। प्रियांक खरगे ने कहा कि, 'जैन समुदाय राज्य सरकार की जांच से संतुष्ट है। उन्होंने किसी अन्य एजेंसी से इस जांच को कराने के लिए दबाव नहीं डाला है। गृह विभाग काफी सक्षम है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जहां तक बीजेपी का सवाल है, वे जो चाहें मांग कर सकते हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने दीजिए, जैन समुदाय सरकार के साथ है क्योंकि वे जानते हैं कि सरकार का कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं है और यह सामुदायिक मुद्दा होने के बजाय व्यक्तिगत झगड़ा लगता है। चूंकि भाजपा के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, वे इसे सांप्रदायिक आधार पर उठाना चाहते हैं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…