BSF चीफ ने अशरफुज्जमान को बताईं बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश की हरकतें, क्या बंगाल के डीजीपी बनेंगे प्रवीण कुमार, जानें
Updated on
12-06-2026 12:35 PM
कोलकाता: क्या सीमा सुरक्षा बल (बीएसएसफ) के डीजी प्रवीण कुमार पश्चिम बंगाल के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार द्वरा अवैध घुसपैठियों को बाहर करने के एक्शन के बाद दिल्ली में बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) के चीफ को प्रवीण कुमार ने ही ब्रीफ किया। इसमें उन्होंने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर की स्थिति पर भारत के रुख से अवगत कराया। ऐसा तब हुआ जब कई स्थानों पर बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश ने बीएसएफ के सामने प्रोटेस्ट किया। इससे तनाव की स्थिति बनी। सूत्रों की मानें तो पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस प्रवीण कुमार ने पिछले एक महीने में हुई घटनओं से जिक्र किया। प्रवीण कुमार बंगाल के नए डीजीपी बनने की रेस में सबसे आगे हैं
चार दिन चली कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस
दिल्ली में बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के बीच 57वीं डायरेक्टर जनरल लेवल की बॉर्डर कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस 8 से 11 जून तक चली। इसे बीएसएफ हेडक्वार्टर में आयोजित की गई। भारत की अगुवाई बीएसएफ चीफ प्रवीण कुमार ने किया। बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व BGB के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमान सिद्दीकी ने किया। दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने सीमा पार अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस और भारत-बांग्लादेश सीमा पर बेहतर तालमेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रवीण कुमार के नाम की है चर्चा
बंगाल सचिवालय नबान्ना में चर्चा है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राजीव कुमार की तरह ही तेजतर्रार ऑफिसर की तलाश में हैं। इसमें पहला नाम प्रवीण कुमार है। वह 1993 बैच के आईपीएस हैं। वह आगे कार्यवाहक डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता की जगह ले सकते हैं। सिद्धनाथ गुप्ता सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्हें आयोग ने नियुक्त किया था, फिर उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था। उनका विस्तारित कार्यकाल अक्टूबर तक है। आगे बंगाल को घुसपैठिया मुक्त करने का काम प्रवीण कुमार संभाल सकते हैं, क्योंकि वे अभी बीएसएफ की डीजी हैं अगर वे बंगाल की जिम्मेदारी संभालते हैं तो बेहतर स्थिति होगी। क्योंकि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली राज्य सरकार अवैध घुसपैठियों को बाहर करने के मुद्दे पर 'जीराे टॉलरेंस' की नीति से आगे बढ़ रही है। बंगाल पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई और बड़े पैमाने बांग्लादेशियों के लौटने से बांग्लादेश बौखलाया हुआ है।
डीजीपी के तौर खेल सकते हैं लंबी पारी
पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस प्रवीण कुमार अगर राज्य के डीजीपी बनते हैं तो वह लंबी पारी खेलेंगे। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ के डीजी प्रवीण कुमार जल्द ही फिर मौजूदा डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता का विस्तारित कार्यकाल पूरा होते ही अपने मूल पश्चिम बंगाल कैडर में लौट आएंगे। अगर ऐसा हुआ तो वह पश्चिम बंगाल के काफी आगे तक डीजीपी रह चुके हैं क्योंकि उनका रिटायरमेंट 2030 में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तमिलनाडु, गुजरात और उत्तर प्रदेश में रेगुलर डीजीपी की नियुक्ति हो चुकी है। बंगाल में अभी रेग्युलर डीजीपी की नियुक्ति शेष है। चुनावों में आयोग ने पीयूष पांडेय को हटाकर सिद्धनाथ गुप्ता को कमान दी थी।
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…