बॉर्डर पार से पाकिस्तान की साजिश को BSF ने किया नाकाम, श्रीगंगानगर में ड्रोन काे मार गिराया
Updated on
20-07-2023 12:52 PM
श्रीगंगानगर: राजस्थान के सरहदी जिले श्रीगंगानगर में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की ओर से एक और नापाक हरकत सामने आई है। बॉर्डर पार से एक ड्रोन भेजा गया। इसके जरिए नशे की खेप भेजी गई थी। हालांकि देश के युवाओं को नशे की दलदल में डालने की इस साजिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से आ रहे ड्रोन को बीएसएफ के जवानो ने मार गिराया। इसके बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है। बीएसएफ को अब तक तीन पैकेट मिले हैं। इसमें ढाई किलो कोकीन बरामद हुई है।
ऐसे बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराया
बीएसएफ के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 34वीं बटालियन की बीओपी 41 पीएस के पास यह घटना हुई। बीएसएफ के जवानों को पाकिस्तान की तरफ से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनाई दी। इस पर बीएसएफ की ओर से ड्रोन पर फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान ड्रोन क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। बीएसएफ को इस दौरान तीन पैकेट मिले। इनमें ढ़ाई किलो कोकीन बरामद हुई। इस घटना के बाद इलाके में बीएसएफ और पुलिस की ओर से सयुंक्त सर्च अभियान चलाया गया। घटना के बाद बीएसएफ के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
पाकिस्तान की ओर से नशे की साजिश, बीएसएफ ने की नाकाम
पाकिस्तान की ओर से साजिश के तहत लगातार भारतीय सीमा में मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश की जा रही है। दो दिन पहले भी समेजा थाना इलाके में ड्रोन की मूवमेंट हुई थी। इस पर बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की और ड्रोन ओझल हो गया। बीती रात एक बार फिर ड्रोन की मूवमेंट हुई लेकिन इस बार ड्रोन को जवानों ने धवस्त कर दिया। फिलहाल इलाके में समेजा पुलिस और बीएसएफ ने सयुंक्त सर्च अभियान चलाया गया है।कई गांवों में नाकबंदी कर वाहनों की जांच भी की जा रही है। इसके साथ साथ सुरक्षा एजेंसिया ड्रोन की जांच में जुटी हुई हैं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…