बिल्डर ने ग्रेटर नोएडा में प्रोजेक्ट से हाथ खड़े किए, कहीं आपने भी तो बुक नहीं कराया है फ्लैट
Updated on
04-11-2023 03:45 PM
नई दिल्ली: यूपी रेरा में पंजीकृत बिल्डर एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड ने ग्रेटर नोएडा में अपनी आवासीय परियोजना एटीएस हेजेस (ATS Hedges) फेज-1 का निर्माण कराने में असमर्थता जताई है। बिल्डर ने प्रोजेक्ट के पंजीयन को यूपी रेरा में सरेंडर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रोजेक्ट वर्ष 2017 में पंजीकृत हुआ था। इसका पंजीयन सितंबर 2025 में समाप्त होना है। प्रोजेक्ट की सरेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले रेरा ने प्रोजेक्ट के निवेशकों से 15 दिन में अपना पक्ष पेश करने की अपील की है। इसमें कितने दावेदार क्लेम के लिए आगे आते हैं, इसके परीक्षण के बाद सरेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
सरेंडर प्रक्रिया का यह है नियम
बिल्डर प्रोजेक्ट के निर्माण करने की स्थिति में नहीं है या वह किसी कारण से निर्माण नहीं कराना चाहता। इस स्थिति में वह प्रोजेक्टर सरेंडर कर सकता है। रेरा की एसओपी के अनुसार सरेंडर के दौरान प्रोजेक्ट के प्रमोटर को सभी हितधारकों की देनदारी या बकाया चुकाना होता है। इनमें घर खरीदार, विकास प्राधिकरण, वित्तीय संस्थान, निर्माणकर्ता/ठेकेदार व अन्य सभी संभावित हितधारक आते हैं। प्रक्रिया के दौरान इसका ध्यान रखा जाता है कि घर खरीदारों के हित न प्रभावित हो और प्रमोटर पर कोई बकायेदारी न बच रही हो।
यहां की जाती है दावेदारी
यूपी रेरा की ईमेल आईडी contactuprera@up-rera.in पर या यूपी रेरा सचिव को लखनऊ मुख्यालय में दावेदारी भेजनी होती है। इसके बाद हितधारकों के दावों का निस्तारण करने के बाद प्रमोटर को यूपी रेरा की पीठ में परियोजना सम्बन्धित वाद आदि का निस्तारण करना होगा।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…