रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के आदेश नहीं मान रहे बिल्डर! जीत के बाद भी बायर्स को लड़नी पड़ रही जंग
Updated on
21-11-2022 04:43 PM
नई दिल्ली: रेरा (Real Estate Regulatory Authority) के गठन के बाद भी बड़ी संख्या में बायर्स (Buyers) का संघर्ष जारी है। 5 साल में रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) ने 40 हजार से भी ज्यादा मामलों में फैसला सुनाया है। इनमें से 13 हजार केस ऐसे हैं जिनमें बिल्डरों ने आदेश नहीं माना है। फ्लैट खरीदारों को लंबे समय तक रेरा (Real Estate Regulatory Authority) में लड़ाई लड़ने के बाद कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे मामलों की संख्या रेरा (Real Estate Regulatory Authority) में लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि बायर्स (Buyers) को रेरा का आदेश मनवाने के लिए हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ रहा है।
रेरा के ही रेकॉर्ड के अनुसार, 13 हजार केस पिछले 5 साल में ऐसे हैं जिनमें खरीदार (Buyers) के पक्ष में फैसला हुआ, लेकिन फिर भी लड़ाई खत्म नहीं हुई। इन 13 हजार में 7300 आदेश रिफंड देने से संबंधित हैं। 4300 आदेश फ्लैट का पजेशन देने से संबंधित हैं। रिफंड वाले आदेशों में कई बिल्डरों की तो आरसी भी जारी हो गई हैं, लेकिन उसके बाद भी बायर (Buyers) की लड़ाई वहीं की वहीं है। 13 हजार आदेशों में से केवल 1250 मामले ऐसे हैं जिनमें दोबारा केस करने पर बिल्डर सेटलमेंट करने के लिए बायर्स के पास आए हैं और मामलों का निस्तारण हुआ है। इस लड़ाई में बायर के कई साल खराब हो गए साथ ही पैसे की भी बर्बादी हुई।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…