स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनियाक और रोनाल्ड वेन ने मिलकर इस कंपनी की शुरुआत की थी। 1 अप्रैल 1976 को इस कंपनी की स्थापना हुई थी। साल 1977 में कंपनी का नाम 'ऐप्पल इंक' (Apple Inc) रखा गया। कंपनी के नाम के साथ-साथ उनका लोगो भी बदल गया। स्टीव जॉब्स को 1985 में अपनी ही कंपनी से निकाल दिया गया था, लगभग 10 साल बाद उन्होंने इसे अपने माता-पिता के गैरेज में शुरू किया था। हालांकि उन्होंने 90 के दशक के अंत में एपल के सीईओ के रूप में फिर वापसी की थी।
