Select Date:

धुले जिले में अवैध रूप से बने टीपू सुल्तान के स्मारक पर चला बुलडोजर, AIMIM विधायक ने बीच रोड कराया था निर्माण

Updated on 10-06-2023 07:02 PM
पुणे: महाराष्ट्र के धुले जिले में अवैध रूप से बने टीपू सुल्तान स्मारक (Tipu Sultan Memorial) पर बुलडोजर चला दिया गया है। दरअसल, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने शिकायत की थी कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के स्थानीय विधायक फारूक अनवर शाह ने धुले शहर के चौक में टीपू सुल्तान का अवैध स्मारक बनाया है। शिकायत के बाद स्मारक को हटा दिया गया।

मीड‍िया रिपोर्ट के मुताबिक, AIMIM विधायक फारूक अनवर शाह ने धुले में 100 फीट सड़क के बीच में ही टीपू सुल्तान का अवैध स्मारक बनवा दिया था। इस पर धुले की भाजयुमो इकाई ने गृह मंत्री और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर स्मारक को हटाने की मांग की थी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक और नगर निगम धुले के आयुक्त को भी पत्र भेजा था। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कहां बना था अवैध स्‍मारक
दरअसल धुले शहर में नगर निगम ने पूर्व में डी-मार्ट से बायपास हाईवे तक 100 फीट सड़क का निर्माण कराया था। यहां पर काफी ट्रैफिक रहता है। इसके बावजूद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक फारूक अब्दुल्ला ने टीपू सुल्तान का स्मारक बीच सड़क में बनवा द‍िया।

भाजयुमो के रोहित चंदोडे ने अपने साथियों के साथ स्मारक की शिकायत करते हुए कहा था कि टीपू सुल्तान का स्मारक 100 फुट सड़क के बीच में अवैध रूप से बनाया गया है, जिसे हटाया जाना चाहिए। भाजयुमो ने पत्र में विधायक फारूक शाह के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई कर स्मारक को हटवा दिया, हालांकि विधायक पर क्या कार्रवाई की गई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.