Select Date:

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बंपर बढ़ोतरी, $10.47 अरब की छलांग, पाकिस्‍तान का हाल चौंका देगा!

Updated on 16-03-2024 01:34 PM
नई दिल्‍ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में 10.47 अरब डॉलर की बंपर बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही यह बढ़कर 636.095 अरब डॉलर हो गया। 14 जुलाई 2023 को समाप्त सप्ताह के बाद यह सबसे बड़ा उछाल है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे एक सप्ताह पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 6.55 अरब डॉलर बढ़कर 625.626 अरब डॉलर हो गया था। इसी अवधि में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार में 1.7 करोड़ डॉलर बढ़कर करीब 7.9 अरब डॉलर हो गया। आंकड़े यह बताने के लिए काफी हैं कि भारत और पाकिस्‍तान की आर्थिक ताकत में जमीन-आसमान का फर्क है। विदेशी मुद्रा भंडार एक देश के पास मौजूद विदेशी मुद्राओं, सोने और अन्य विदेशी परिसंपत्तियों का कुल मूल्य होता है। यह एक देश की आर्थिक शक्ति और स्थिरता का प्रतीक है। ज्‍यादा भंडार दर्शाता है कि देश के पास भुगतान करने के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा है। इससे उसकी अर्थव्यवस्था मजबूत और स्थिर होती है।

FCA में भी भारी बढ़ोतरी

अक्टूबर, 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन, वैश्विक गतिविधियों के कारण उत्पन्न दबावों के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की गिरावट को थामने के लिए पूंजी भंडार का उपयोग किया। इससे मुद्रा भंडार प्रभावित हुआ था।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, आठ मार्च को समाप्त सप्ताह में मुद्राभंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (FCA) 8.121 अरब डॉलर बढ़कर 562.352 अरब डॉलर हो गईं। एफसीए को डॉलर में दर्शाया जाता है। विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

गोल्‍ड र‍िजर्व बढ़कर 50.716 अरब डॉलर पहुंचा

रिजर्व बैंक ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार (गोल्‍ड रिजर्व) का मूल्य 2.299 अरब डॉलर बढ़कर 50.716 अरब डॉलर हो गया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.211 अरब डॉलर हो गया। RBI के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा भी 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.817 अरब डॉलर हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.