Select Date:

साल 2023 के जाते-जाते कमाई का बंपर मौका, इस हफ्ते IPO की ‘बरसात’, कंपनियां जुटाएंगी 4600 करोड़

Updated on 18-12-2023 02:32 PM
नई दिल्ली: साल के जाते-जाते कमाई का बंपर मौका मिल रहा है। इस हफ्ते एक साथ कई कंपनियों के आईपीओ बाजार में हिट कर रहे हैं। इस हफ्ते 12 कंपनियां बाजार में उतरने जा रही है। बाजार में उतरकर ये कंपनियां लगभग 4600 करोड़ रुपये जुटाएंगी। आपके पास भी इन आईपीओ में निवेश का मौका है। साल 2023 में आईपीओ से निवेशकों ने अच्छा मुनाफा कमाया है। इस साल लिस्ट हुई कंपनियों में से 95 फीसदी कंपनियों के शेयरों को फायदा मिला है। कुछ ने तो सूचीबद्ध होते ही निवेशकों की रकम को दोगुना कर दिया। इस वित्तीय वर्ष में 44 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 35 हजार करोड़ रुपये बाजार से जुटाए हैं। साल के जाते-जाते फिर से कई कंपनियां बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है।

कब कौन सा आईपीओ

सोमवार, 18 दिसंबर को तीन आईपीओ खुलेंगे। सूरत इस्टेट, मोतीसंस ज्वेलर्स और मुथूच फिनकॉप का IPO आज खुल रहा है। सूरत इस्टेट का बेस प्राइस 340-350 रुपये है तो वहीं मोतीसंस ज्वैलर्स का 52-55 रुपये रखा गया है। वहीं मुथूट फिनकॉप 277-291 के भाव पर इश्यू होगी। इस हफ्ते आने वाले आईपीओ में मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड आईपीओ, सूरज एस्टेट डेवलपर्स आईपीओ, मोतीसंस ज्वैलर्स लिमिटेड आईपीओ,हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड आईपीओ, क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड आईपीओ, RBZ ज्वैलर्स लिमिटेड आईपीओ, आज़ाद इंजीनियरिंग लिमिटेड आईपीओ, इनोवा कैपटैब लिमिटेड आईपीओ, सहारा मैरीटाइम लिमिटेड आईपीओ, इलेक्ट्रो फोर्स (इंडिया) लिमिटेड आईपीओ, शांति स्पिनटेक्स लिमिटेड आईपीओ, ट्राइडेंट टेकलैब्स लिमिटेड आईपीओ है।

Muthoot Micronfin IPO 18 से 20 दिसंबर के बीच खुला रहेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 277-291रुपये प्रति शेयर तय की गई है। वहीं जयपुर बेस्ड ज्वैलरी ब्रांड Motisons Jewellers IPO का प्राइस बैंड 52-55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 151 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। सूरज एस्टेट डेवलपर्स का आईपीओ 18 से 20 दिसंबर के बीच खुला रहेगा। इसका प्राइसबैंड 340-360 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। वहीं Happy Forgings का IPO 19 दिसंबर को खुलेगा जो 21 दिसंबर पर जारी रहेगा। इसका प्राइसबैंड 808-850 रखा गया है। वहीं RBZ Jewellers का आईपीओ 19 से 21 दिसंबर तक खुला रहेगा। इसका प्राइसबैंड 95 से 100 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसी तरह से सचिन तेंदुलकर के निवेश वाली कंपनी Azad Engineering का IPO 20 दिसंबर को खुल रहा है। इसका प्राइसबैंड 499-524 रु/ शेयर रखा गया है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
     05 August 2026
    मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
     01 August 2026
    मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
     01 August 2026
    मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
    Advt.