साल जाते-जाते कमाई का बंपर मौका, अगले हफ्ते खुल रहे 12 आईपीओ, जानिए GMP समेत पूरी डिटेल
Updated on
18-12-2023 02:48 PM
घरेलू शेयर बाजार में आजकल बहार आई है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 1,600 अंक से अधिक की तेजी आई। अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में 12 कंपनियों के इश्यू हिट हो रहे हैं। इनमें मुत्थूट माइक्रोफिन, हैप्पी फोर्जिंग्स, क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग और आईनॉक्स इंडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के आईपीओ का कुल साइज करीब 4,000 करोड़ रुपये है। साथ ही अगले हफ्ते आठ इश्यू की लिस्टिंग भी होनी है। आइए इनके बार में विस्तार से जानते हैं...
मुत्थूट फाइनेंस
ओपनिंग डेट- 18 दिसंबर क्लोजिंग डेट- 20 दिसंबर प्राइस बैंड- 277-291 रुपये प्रति शेयर इश्यू साइज- 960 करोड़ जीएमपी- 80 रुपये
मोतीसन्स जूलर्स
ओपनिंग डेट- 18 दिसंबर क्लोजिंग डेट- 20 दिसंबर प्राइस बैंड- 52-55 रुपये प्रति शेयर इश्यू साइज- 151 करोड़ जीएमपी- 106 रुपये
सूरज एस्टेट डेवलपर्स
ओपनिंग डेट- 18 दिसंबर क्लोजिंग डेट- 20 दिसंबर प्राइस बैंड- 340-360 रुपये प्रति शेयर इश्यू साइज- 400 करोड़ जीएमपी- 66 रुपये
हैप्पी फोर्जिंग्स
ओपनिंग डेट- 19 दिसंबर क्लोजिंग डेट- 21 दिसंबर प्राइस बैंड- 808-850 रुपये प्रति शेयर इश्यू साइज- 1,009 करोड़ जीएमपी- 450 रुपये
ओपनिंग डेट- 19 दिसंबर क्लोजिंग डेट- 21 दिसंबर प्राइस बैंड- 266-280 रुपये प्रति शेयर इश्यू साइज- 549.78 करोड़ जीएमपी- 0
आजाद इंजीनियरिंग
ओपनिंग डेट- 20 दिसंबर क्लोजिंग डेट- 22 दिसंबर प्राइस बैंड- 499-524 रुपये प्रति शेयर इश्यू साइज- 740 करोड़ जीएमपी- 380 रुपये
इनोवा कैपटैब
ओपनिंग डेट- 21 दिसंबर क्लोजिंग डेट- 26 दिसंबर प्राइस बैंड- 426-448 रुपये प्रति शेयर इश्यू साइज- 570 करोड़ जीएमपी- 210 रुपये
एसएमई सेंगमेंट
एसएमई सेगमेंट में चार कंपनियों के आईपीओ अगले हफ्ते खुल रहे हैं। इनमें सहारा मेरिटाइम का 6.88 करोड़ रुपये का शेयर 18 दिसंबर को खुलेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 81 रुपये तय किया गया है। शांति स्पिनटेक्स और इलेक्ट्रो फोर्स के आईपीओ 19 दिसंबर को खुलेंगे। शांति स्पिनटेक्स के लिए प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये और इलेक्ट्रो फोर्स के लिए 93 रुपये प्रति शेयर है। ट्राइडेंट टेकलैब्स का आईपीओ 21 को खुलेगा और इसका प्राइस बैंड 33-35 रुपये है।
इन शेयरों की लिस्टिंग
इसके साथ ही अगले हफ्ते कई आईपीओ की भी लिस्टिंग हो रही है। Doms Industries और India Shelter Finance Corporation की लिस्टिंग 20 दिसंबर को होगी जबकि Inox India की लिस्टिंग 21 दिसंबर को होगी। एसएमई सेगमेंट में अगले हफ्ते पांच लिस्टिंग होनी है। इनमें Presstonic Engineering और S J Logistics (India) की 18 दिसंबर को NSE Emerge पर लिस्टिंग होगी जबकि Shree OSFM E-Mobility की लिस्टिंग 21 दिसंबर को होगी। इसी तरह Siyaram Recycling Industries और Benchmark Computer Solutions के शेयरों की 21 दिसंबर को BSE SME पर लिस्टिंग होगी।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…