स्पेशल कारोबार में बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर, पूरी डिटेल
Updated on
02-03-2024 01:23 PM
नई दिल्ली: आज शनिवार को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में स्पेशल कारोबार हो रहा है। इसमें इंट्राडे में कामकाज को डिजास्टर रिकवरी साइट पर ले जाया जाएगा। कामकाज को प्रभावित कर सकने वाली किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने में एक्सचेंज को तैयार रखने के लिए यह सेशन आयोजित हो रहा है। इसमें पहला सत्र पीआर पर सुबह 9:15 बजे से 10 बजे तक होगा। पहले सत्र में बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। बाजार अभी 114 अंकों की तेजी के साथ 73,860 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 236.77 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 73,982.12 अंक पर पहुंच गया था। वहीं एनएसई निफ्टी भी 81.5 अंक चढ़कर नये शिखर 22,420.25 अंक पर पहुंचा था। प्री ओपन सेशन में बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स अच्छी बढ़त में था। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी 50 इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक की तेजी में था। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक आज के स्पेशल कारोबार में अपना-अपना नया हाई लेवल छूने में कामयाब रहे हैं। दूसरा सत्र डीआर साइट पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा।
बाजार में रेकॉर्ड तेजी
शेयर बाजार में कल भी तेजी देखने को मिली थी। बाजार कल बंपर उछाल के साथ बंद हुआ था। गुरुवार को आए शानदार जीडीपी आंकड़ों और विदेशी निवेशकों की बाइंग से शुक्रवार को बाजार में तेजी देखी जा रही है। हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में बाजार ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ था। कल बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,245.05 अंक यानी 1.72 प्रतिशत उछलकर 73,745.35 अंक पर पहुंच गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 355.95 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 22,338.75 के नए समापन स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसने 370.5 अंक की तेजी के साथ 22,353.30 के नए इंट्रा-डे स्तर को भी छुआ था।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…