बुमराह ने अपने ही टीममेट्स को किया इंजर्ड, चोट ऐसी लगी कि जमीन पर लेट गए
Updated on
09-11-2023 02:09 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटरों ने नीदरलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप के अंतिम लीग मैच से पहले बुधवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग लिया, जिसमें बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तीखी गेंदों का स्वाद भी चखा। बुमराह की शार्ट पिच गेंद पेट पर लगने के कारण ईशान किशन कुछ समय के लिए जमीन पर लेट गए थे। उन्हें इस चोट से उबरने और फिर से अभ्यास शुरू करने में थोड़ा समय लगा।
शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया और उन पर लंबे शॉट लगाए लेकिन जब उन्होंने बुमराह का सामना किया तो फिर रक्षात्मक बल्लेबाजी की। यह भले ही वैकल्पिक अभ्यास सत्र था लेकिन बुमराह ने एक सेकंड के लिए भी इसे हल्के से नहीं लिया। उन्होंने पूरे 20 मिनट तक अपनी पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी की।
वैकल्पिक अभ्यास सत्र होने के कारण विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने इसमें भाग नहीं लिया जबकि अन्य खिलाड़ियों ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की नेट पर समय बिताया।
कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका पर 243 रन की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम मंगलवार को यहां पहुंची थी। इसके बाद खिलाड़ियों ने एक दिन विश्राम किया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम थी।
भारत का आखिरी नीदरलैंड्स के साथ
टीम इंडिया अपना आखिरी नीदरलैंड्स के साथ खेलने मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में टीम ने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं और सभी में दमदार जीत हासिल की है। इसके साथ ही वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर विराजमान है। ऐसे में अपने आखिरी लीग मैच में भी टीम की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ अभियान का अंत करें।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…