Select Date:

बर्मन-फैमिली ने REL चेयरमैन को मिले शेयर्स को बताया खैरात ESOPs के जरिए मिले हैं 2.14 करोड़ शेयर, SEBI से जांच की मांग की

Updated on 04-01-2024 01:45 PM

डाबर ग्रुप को चलाने वाली बर्मन फैमिली ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (REL) की चेयरमैन रश्मि सलूजा को मिले 2.14 करोड़ शेयर को अनुचित खैरात बताया है। सलूजा को ये शेयर एम्प्लॉइज स्टॉक ओनरशिप प्लान (ESOPs) के जरिए मिले थे। बर्मन फैमिली ने मार्केट रेगुलेटर SEBI से टेकओवर रेगुलेशन के हिसाब से जांच की मांग की है।

REL में करीब 21.24% हिस्सेदारी रखने वाले बर्मन फैमिली ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक अकेली एग्जीक्यूटिव ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड और केयर हेल्थ इंश्योरेंस में ESOPs के जरिए रेम्युनरेशन के सिग्निफिकेंट अमाउंट पर कब्जा कर लिया है। यह सब REL के अप्रूवल और डिस्क्लोजर के बिना हुआ, जो मैनेजमेंट और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की इंडिपेंडेंसी और इस तरह के अनुचित खैरात में उनकी मिलीभगत पर सवालिया निशान उठाता है।'

REL बोर्ड ने विश्वास और भरोसे को कम किया
बर्मन फैमिली ने कहा कि रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के बोर्ड को बताना चाहिए कि क्या इंस्टीट्यूशन के ESOPs इश्यू करने के इस तरह के कोई और एग्जांपल हैं, जिसमें हितों के टकराव की संभावना है। REL बोर्ड ने विश्वास और भरोसे को कम कर दिया है, जिसके कारण तुरंत क्रेडिबिलिटी रिस्टोर करने की जरूरत है।

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने अभी तक नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
बर्मन फैमिली की ओर से लगाए गए आरोपों पर अभी तक रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। रश्मि सलूजा की ओर से भी इसके बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। रश्मि सलूजा रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं।

एम्प्लॉइज स्टॉक ओनरशिप प्लान क्या होता है?
एम्प्लॉइज स्टॉक ओनरशिप प्लान यानी ESOPs के जरिए कंपनियां अपने एम्प्लॉइज को फ्री में या कम रेट में शेयर्स खरीदने का अधिकार देती हैं, जिन्हें वह फ्यूचर में बेचकर पैसा कमा सकते हैं। ESOPs के तहत ऑफर किए जाने वाले शेयर्स की संख्या, उनकी कीमत और बेनेफिशरी एम्प्लॉइज का नाम तय किया जाता है, जिसके बाद कंपनी के शेयर्स की ओनरशिप दी जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.