Select Date:

बिजनेस पतन की कगार पर... कंगाल पाकिस्तान की तेल कंपनियों ने सरकार को दी चेतावनी, लगाई गुहार

Updated on 09-03-2023 06:46 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लगातार गिरते विदेशी मुद्रा भंडार के कारण अब यहां की तेल कंपनियां क्रूड ऑयल के लिए तरस रही हैं। पाकिस्तान का केंद्रीय बैंक विदेशी पेमेंट तेजी से नहीं कर पा रहा है, जिसके कारण तेल कंपनियां कच्चा माल आयात नहीं कर पा रही हैं। पाकिस्तान की तेल कंपनियों ने अब आगे आकर शहबाज सरकार को आने वाले संकट को लेकर चेतावनी दी है। तीन दर्जन से ज्यादा प्रमुख ऑयल कंपनियों वाले तेल कंपनी सलाहकार परिषद (OCAC) ने पहले से ही नाजुक सप्लाई चेन में एक बड़ी समस्या आने की चेतावनी दी है।
    एसोसिएशन ने वित्त और ऊर्जा मंत्री, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर और ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी के अध्ययक्ष को पत्र लिखा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि लगातार गिर रहे रुपए से पड़ने वाले प्रभाव को रोकने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। OCAC ने याद दिलाया कि तेल उद्योग लगातार मूल्य निर्धारण में विदेशी मुद्रा के नुकसान की वसूली के लिए एक पारदर्शी तंत्र बनाने की मांग करता रहा है। इसमें कहा गया कि सरकार को मौजूदा विनिमय दर के आधार पर कीमतों में तुरंत संशोधन करना चाहिए, लेकिन अगर मौजूदा स्थिति में ऐसा संभव नहीं तो एक व्यवस्था जरूर लागू हो।

    कच्चा माल आयात करने में हो रही दिक्कत

    हाल ही में डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए में तेजी से गिरावट देखी गई है। इस कारण मौजूदा लाइन ऑफ क्रेडिट इंडस्ट्री के लिए अपर्याप्त हो गए हैं। इससे इंडस्ट्री को कच्चा माल आयात करने में बाधा आ सकती है। तेल उद्योग ने शहबाज सरकार से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया है कि बैंकिंग क्षेत्र तेल कंपनियों और रिफाइनरियों को सुविधा दे, ताकि वह तेल की बढ़ती कीमतों और गिरते रुपए को मैनेज कर सकें।

    उद्योग पतन की कगार पर

    OCAC ने आगे कहा कि उद्योग पतन की कगार पर है। इस साल की शुरुआत में कुछ क्षेत्रों में ईंधन की कमी का उदाहरण उद्योग की नाजुक स्थिति को दिखाता है, जिसके लिए तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत है। पाकिस्तान में OCAC का यह पत्र संकट को साफ-साफ दिखाता है। लेकिन पाकिस्तान के सेना प्रमुख के मुताबिक सब कुछ ठीक है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने देश के टॉप 10 उद्योगपतियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि देश का बुरा वक्त जा चुका है और डिफॉल्ट होने की संभावना खत्म हो चुकी है। जनरल मुनीर ने क्या कहा है वह पूरी बात आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
     23 July 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
     23 July 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
     23 July 2026
    न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
     22 July 2026
    न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
     22 July 2026
    वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
     22 July 2026
    मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
     22 July 2026
    रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
     22 July 2026
    मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
    Advt.