Select Date:

'अमेरिका से अधिक तेल और गैस खरीदें या ज्यादा टैक्स दें', ट्रंप ने किसे दे दी यह धमकी? जानें क्या होगा असर

Updated on 21-12-2024 01:15 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने देश का भला करने के लिए दूसरे देशों पर दबाव बनाने लगे हैं। उन्होंने यूरोपीय संघ (ईयू) को धमकी दी कि वह अमेरिका से तेल और गैस खरीदकर अमेरिका के साथ अपने व्यापार घाटे को कम करे। अगर यूरोपीय संघ ऐसा नहीं करता है तो उसके ऊपर टैरिफ यानी ज्यादा टैक्स लगा दिया जाएगा।अमेरिकी आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार घाटा 131.3 बिलियन डॉलर था। वहीं यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता ओलोफ गिल ने सीएनबीसी को जवाब देते हुए कहा, 'यूरोपीय संघ और अमेरिका की अर्थव्यवस्थाएं काफी गहरी हैं। इसमें संतुलित व्यापार और निवेश है। हम ट्रंप के साथ चर्चा करने के लिए तैयार हैं कि हम पहले से ही मजबूत संबंधों को और कैसे मजबूत कर सकते हैं। इसमें एनर्जी सेक्टर में हमारे साझा हितों पर चर्चा करना भी शामिल है।'

रूस से रिश्ता खत्म करेगा ईयू!

इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार गिल ने कहा कि ईयू रूसी ऊर्जा आयात को समाप्त कर देगा। साथ ही उन्होंने आपूर्ति स्रोतों में विविधता लाने के लिए यूरोपीय संघ की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.