मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट को वरीयता दे रहे हैं खरीदार, जानिए क्या है वजह
Updated on
22-12-2023 02:21 PM
नई दिल्ली: संपत्ति खरीद, बिक्री और किराये के बारे में जानकारी देने वाला पोर्टल मैजिकब्रिक्स ने गुरुवार को अपनी प्रमुख रिपोर्ट 'हाउ इंडिया सर्च्ड फॉर प्रॉपर्टीज इन 2023' में खुलासा किया है कि उसके प्लैटफॉर्म पर जिन शहरों में सबसे ज्यादा संपत्तियां तलाशी गईं, उनमें मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र शामिल हैं। मैजिकब्रिक्स ने एक बयान में कहा कि चालू वर्ष में भारत में जिन क्षेत्रों में संपत्तियों की तलाश सबसे ज्यादा की गई, उनमें 20 प्रतिशत के साथ मुंबई महानगर सबसे ऊपर है। उसके बाद बेंगलुरु (19 प्रतिशत) और दिल्ली एनसीआर (19 प्रतिशत) का स्थान है।
अपने प्लैटफॉर्म पर लगभग दो करोड़ विजिटर्स में कस्टमर्स की प्रिफरेंस पर आधारित मैजिकब्रिक्स की इस रिपोर्ट में कहा गया कि 80 प्रतिशत संभावित घर खरीदारों ने मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट को वरीयता दी है। इसके बाद बिल्डर फ्लोर का नंबर आता है। रिपोर्ट में कहा गया कि घर तलाश करने वाले 56 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने 3BHK को प्रायारिटी दी है। इससे पता चलता है कि ज्यादातर लोग बड़े अपार्टमेंट को वरीयता दे रहे हैं।
कैसी रहेगी कीमत
मैजिकब्रिक्स के रिसर्च हेड अभिषेक भद्र ने कहा, 'रियल एस्टेट क्षेत्र ने 2023 में मजबूत मांग, बेहतर सप्लाई और रियल एस्टेट निवेश में युवाओं की बढ़ी रुचि के कारण उल्लेखनीय प्रगति की है। उम्मीद है कि अगले साल अधिक सप्लाई के कारण कीमतें स्थिर होंगी। रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद और कोलकाता में अफोर्डेबल हाउसिंग मार्केट फल-फूल रहा है। जबकि एमएमआर (63 प्रतिशत) और एनसीआर (34 प्रतिशत) लग्जरी घरों की डिमांड में सबसे आगे हैं।'
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…