ऑनलाइन शॉपिंग जितना आसान हो जाएगा इंश्योरेंस खरीदना, IRDAI ने लॉन्च किया 'बीमा सुगम'
Updated on
19-09-2025 01:53 PM
नई दिल्ली: देश के बीमा नियामक IRDAI ने आधिकारिक रूप से 'बीमा सुगम' पोर्टल के लॉन्च की घोषणा की है। इसकी मदद से लाइफ, स्वास्थ्य, मोटर या किसी भी तरह की बीमा पॉलिसी की खरीदारी और तुलना की जा सकेगी। इसके जरिए क्लेम सेटलमेंट और पॉलिसी रिन्यूअल भी कर पाएंगे। इसका काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक प्लैटफॉर्म का पहला फेज इसी साल दिसंबर में लाइव किया जाएगा।
इससे पहले, जीआईसी की रिपोर्ट के अनुसार बीमा सुगम का पहला फेज इस साल अप्रैल में लॉन्च होना था, लेकिन इसमें देरी हो गई। प्लैटफॉर्म की सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा जिससे सुरक्षा नियमों के पालन और विस्तार को पूरी गारंटी रहे। बोर्ड अप्रूव रोडमैप के तहत आने वाले महीनों में इंश्योरेंस कंपनियां और इकोसिस्टम पार्टनर्स जरूरी इंटिग्रेशन पूरा करेंगे। इसके बाद मार्केटप्लेस पर असली ट्रांजेक्शन शुरू हो जाएंगे।
क्या है बीमा सुगम?
बीमा सुगम सभी इंश्योरेस स्टेकहोल्डर्स जैसे उपभोक्ता, बीमा कंपनियां, इंटरमीडियरी या इंश्योरेंस के लॉन्च की घोषणा इंटरमीडियरी और एजेंट्स के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन होगा । इसका मकसद पारदर्शिता, कामकाज की आसानी और पूरे इंश्योरेंस वैल्यू चेन में सहयोग को बढ़ावा देना है। बीमा सुगम को लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल और जनरल इंश्योरेंस काउंसिल का समर्थन मिला है। बीमा सुगम इंडिया फेडरेशन के एमडी और सीईओ प्रसून सिकदर ने कहा कि बीना सुगम जनता और इंडस्ट्री के लिए हमारा ऑथेंटिक गेटवे है।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…