इंदिरा का जिक्र कर बीजेपी ने कांग्रेस को याद दिलाया कड़वा अतीत, कहा-सत्ता में रहकर न्यायपालिका को पहुंचाया नुकसान
Updated on
14-02-2023 06:00 PM
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति को लेकर कांग्रेस की आलोचना का सोमवार को खंडन किया। कहा कि विपक्षी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए न्यायपालिका को 'अपूरणीय क्षति' पहुंचाई। बीजेपी ने कांग्रेस की आलोचनाओं का जवाब देते हुए पूर्व की कुछ घटनाओं का उल्लेख भी किया।
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक ट्वीट में कहा, 'मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के लिए इतिहास की सीख। प्रतिबद्ध न्यायपालिका की चाह में इंदिरा गांधी ने दो बार सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीशों की जगह दूसरों को प्रोन्नति दी।' उन्होंने कहा, 'भारत और न्यायपालिका को अपूरणीय क्षति पहुंचाई। भारत को न्यायमूर्ति एचआर खन्ना के रूप में सबसे बेहतरीन प्रधान न्यायाधीश नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे।'
कांग्रेस पर "कड़वा अतीत" होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उसके नेता बहरूल इस्लाम ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और उन्हें उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया और सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
भाटिया ने कहा कि इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उच्चतम न्यायालय से इस्तीफा दे दिया और बाद में उन्हें राज्यसभा सांसद बना दिया गया।
कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति को लेकर रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा और इस कदम को न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए "बड़ा खतरा" बताया।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…