बाय-बाय.. पाकिस्तान जिंदाभाग... वीरेंद्र सहवाग ने बाबर सेना के खिलाफ खोल दिया मोर्चा, ले रहे भयंकर मौज
Updated on
10-11-2023 02:31 PM
कोलकाता: बेंगलुरु में गुरुवार को न्यूजीलैंड के श्रीलंका को हराने के बाद पाकिस्तान वनडे विश्व कप 2023 से लगभग बाहर हो गया। इस पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम की जमकर मौज ली है। भारतीय टीम को हराने के लिए विश्व कप खेलने आई बाबर सेना ने शुरुआत दो मैचों में जीत दर्ज की थी और फिर रोहित की टीम ने बुरी तरह हराते हुए उसे पटरी से उतार दिया। इसके बाद तो अफगानिस्तान ने हराकर बाबर की टीम इंटरनेशनल बेइज्जती कर दी।
मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ट्रोल करते हुए लिखा कि बाय बाय पाकिस्तान का पोस्टर लगाते हुए पोस्ट किया पाकिस्तान जिंदा भाग..। बता दें कि पाकिस्तान शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में अपने अंतिम ग्रुप गेम में इंग्लैंड से भिड़ेगा। दूसरी ओर, उसके चीफ सिलेक्टर इंजमाम उल हक का इस्तीफा मंजूर हो गया है और माना जा रहा है कि स्वदेश पहुंचने पर बाबर आजम पर भी गाज गिरेगी।
उल्लेखनीय है कि उसका विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग असंभव हो गया है। सहवाग ने एक क्रिएटिव पोस्ट किया, जिसमें लिखा था- अलविदा, अलविदा, पाकिस्तान। सहवाग ने मजाकिया लहजे में उन्हें सुरक्षित घर वापसी की शुभकामनाएं भी दीं। उनके ट्वीट में लिखा था- पाकिस्तान जिंदाभाग! घर वापसी के लिए सुरक्षित उड़ान भरें। सहवाग के पोस्ट पर कई जोरदार कॉमेंट्स भी आए हैं। यह पोस्ट एक्स पर वायरल हो गया है।
पाकिस्तान अब भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? क्वॉलिफिकेशन की बात करें तो पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा और उसे कम से कम 287 रनों का जीत का अंतर बरकरार रखना होगा। ऐसे में अगर बाबर एंड कंपनी 300 रन बनाती है तो उन्हें इंग्लैंड को सिर्फ 13 रन पर आउट करना होगा। यदि उन्हें पहले गेंदबाजी करने के लिए मजबूर किया गया तो राह असंभव हो जाएगी, भले ही उनका घातक गेंदबाजी आक्रमण इंग्लैंड को 100 रन पर रोक दे, उन्हें इसे केवल 2.5 ओवर में हासिल करना होगा।
न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर 160 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से जीत ने उनके नेट रन रेट (एनआरआर) को +0.743 तक बढ़ा दिया है। इस जीत ने उनकी आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में सेमीफाइनल में जगह पक्की कर दी है। बेंगलुरु में श्रीलंका पर पांच विकेट की जीत के बाद न्यूजीलैंड ने गुरुवार को भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…