बायजू ने अपने 25 फीसदी कर्मचारियों को दी पूरी सैलरी, जानिए बाकी को कब मिलेगा वेतन
Updated on
11-03-2024 02:15 PM
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) ने कम सैलरी पाने वाले 25 फीसदी कर्मचारियों का पूरा वेतन जारी कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बाकी कर्मचारियों को आंशिक भुगतान किया गया है। बायजू के प्रबंधन ने रविवार को कर्मचारियों को भेजे पत्र में कहा कि वैकल्पिक कोष व्यवस्था के जरिए वेतन भुगतान किया गया है। इससे पहले बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने कहा था कि 'बायजू अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रही है। राइट्स इश्यू से हमने जो पैसा जुटाया था, वह निवेशकों के साथ विवाद के चलते एक अलग अकाउंट में लॉक पड़ा है।' बायजू अपने कर्मचारियों को अब तक फरवरी की सैलरी नहीं दे पाई है।
अलग अकाउंट में फंड
एनसीएलटी की बेंगलुरु बेंच ने बायजू को आदेश दिया था कि जब तक निवेशकों के साथ विवाद का समाधान नहीं हो जाता है जब तक कंपनी को राइट्स इश्यू से जुटाए गए फंड को एक अलग अकाउंट में रखना होगा। रवींद्रन ने कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी में कहा था कि हमने इस बारे में कई प्रयास किए, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हम प्रयास कर रहे हैं कि 10 मार्च तक कर्मचारियों की उनकी सैलरी मिल जाए।
मुश्किलों से गुजर रही बायजू
कभी देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप में शामिल एडटेक कंपनी बायजू की मुश्किलें काफी बढ़ चुकी हैं। यह कंपनी आज अपने कर्मचारियों को सैलरी भी नहीं दे पा रही है। खुद कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने यह दावा किया था। उन्होंने कंपनी की मौजूदा वित्तीय स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा था कि निवेशकों के साथ विवाद के चलते कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रही है। कर्मचारियों को भेजे एक नोट में रवींद्रन ने कहा था कि चार निवेशकों ने कंपनी को इस स्थिति में पहुंचा दिया है कि हम अपने फंड का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…