Select Date:

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को कैबिनेट की मंजूरी:1 करोड़ घरों को 300-300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी

Updated on 01-03-2024 01:48 PM

मोदी कैबिनेट ने गुरुवार 29 फरवरी को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत 1 करोड़ घरों को 300-300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।

अनुराग ठाकुर ने सूर्यघर योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इसके तहत रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने वाले एक करोड़ परिवारों को 15 हजार रुपए की सालाना आमदनी भी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी 2024 को इस योजना को लॉन्च किया था।

सोलर प्लांट लगाने में कितना खर्च आएगा?
इस योजना में हर परिवार के लिए 2 KW तक के सोलर प्लांट की कॉस्ट का 60% पैसा सब्सिडी के रूप अकाउंट में आएगा। वहीं अगर कोई 3 KW का प्लांट लगाना चाहता है तो अतिरिक्त एक 1Kw के प्लांट पर 40% सब्सिडी मिलेगी।

3 KW का प्लांट लगाने में करीब 1.45 लाख रुपए की लागत आएगी। उसमें से 78 हजार रुपए की सब्सिडी सरकार देगी। बचे हुए 67,000 रुपए के लिए सस्ते बैंक लोन की व्यवस्था सरकार ने की है। बैंक रेपो रेट से केवल 0.5% ज्यादा ही ब्याज वसूल सकेंगे।

सोलर प्लांट लगाने के लिए क्या करना होगा?
योजना के लिए सरकार ने नेशनल पोर्टल लॉन्च किया है। इसे लगवाने के लिए कंज्यूमर पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आपको अपना कंज्यूमर नंबर, नाम, पता और कितनी कैपेसिटी का प्लांट लगाना है जैसी जानकारियां भरनी होंगी।

डिस्कॉम कंपनियां इन डिटेल्स को वैरिफाई करेंगी और प्रोसेस आगे बढ़ाएंगी। पोर्टल पर कई सारे वेंडर पहले से रजिस्टर्ड हैं जो सोलर पैनल लगाते हैं। आप अपने हिसाब से कोई भी वेंडर चुन सकते हैं। पैनल लगने के बाद डिस्कॉम नेट मीटरिंग इंस्टॉल करेगी।

सोलर प्लांट लगने के बाद सब्सिडी कैसे मिलेगी?
जब सोलर प्लांट लग जाएगा और डिस्कॉम नेट मीटरिंग इंस्टॉल कर देगी तो इसका प्रमाण और सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद सरकार कंज्यूमर के अकाउंट में DBT के तहत सब्सिडी की पूरी राशि ट्रांसफर कर देगी।

क्या इस योजना में 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी?
1Kw का सोलर प्लांट रोजाना करीब 4-5 यूनिट बिजली बनाता है। ऐसे में अगर आप 3 Kw का प्लांट लगाते हैं तो रोजाना करीब 15 यूनिट बिजली बनेगी। यानी महीने में 450 यूनिट।

आप इस बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। बची हुई बिजली नेट मीटरिंग के जरिए वापस चली जाएगी और आपको इस बिजली का पैसा भी मिलेगा। सरकार का कहना है कि साल में करीब 15,000 रुपए आप इस बिजली से कमा सकते हैं।

कैबनेट के अन्य तीन फैसले:

1. देश में पहला सेमीकंडक्टर फैब बनेगा
मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला लिया है कि देश में पहला कॉमर्शियल सेमीकंडक्टर फैब बनाया जाएगा। यह सेमीकंडक्टर फैब टाटा और ताइवान की कंपनी पावरचिप के सहयोग से बनेगा। फैब में 50 हजार वेफर्स हर महीने बनेंगे।

एक वेफर के अंदर 5 हजार चिप होती हैं। इस लिहाज से फैब में साल में 300 करोड़ चिप बनेंगी। ये चिप 8 सेक्टर्स को भेजी जाएंगी। ये चिप्स हाईपावर कंप्यूटर, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, टेलीकॉम, डिफेंस, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में ये चिप लगेंगी।

2. इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस बनेगा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) बनाने को मंजूरी दे दी है। 7 बिग कैट यानी लॉयन, टाइगर, लेपर्ड, स्नो लेपर्ड, प्यूमा, जगुआर और चीता के कंजर्वेशन की दिशा में ये बड़ा कदम है। IBCA का मुख्यालय भारत में होगा। सरकार इसके लिए पांच साल में 150 करोड़ रुपए की सहायता देगी।

3. पोटाश और फॉस्फेट उर्वरक के दाम नहीं बढ़ेंगे
मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि दुनियाभर में खाद और यूरिया के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। लेकिन पीएम मोदी की सोच रही है कि भारत के किसानों पर इनका असर नहीं पड़ने देना है। इसको लेकर किसानों को लाखों करोड़ की सब्सिडी दी गई।

अब सरकार ने न्यूट्रीएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) यानी पोटाश और फॉस्फेट उर्वरक पिछले साल जिस दाम में मिलते थे, 1 अप्रैल 2024 से लेकर 30 सितंबर 2024 (खरीफ की फसल के लिए) उसी कीमत में मिलेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.