मां के खून का हिसाब, मैच रूकवाकर कटवाए बाल, सुनील गावस्कर की जिंदगी के ये किस्से रौंगटे खड़े कर देंगे
Updated on
10-07-2023 02:30 PM
नई दिल्ली: जब तक गावस्कर नहीं आए थे, भारतीय बल्लेबाजों की छोटी गेंदों से दूर भागने की छवि बनी हुई थी। कहा जाता था कि उनमें इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो तेज गेंदबाजी के सामने टिके रहें। उनके आने से एक नए युग की शुरुआत हुई, जहां भारतीय बल्लेबाज खतरनाक से खतरनाक गेंदबाजों की आंखों में आंखें डालकर क्रिकेट खेला करते थे। अपनी इसी टफनेस के चलते सुनील गावस्कर इंडियन क्रिकेट के पहले सुपरस्टार कहलाए, जो बिना हेलमेट पहने 70s के खतरनाक गेंदबाजी तेज गेंदबाजी अटैक का सामना किया करते थे। आज पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का 74वां जन्मदिन है। दाएं हाथ के इस लिटिल मास्टर ने भारत के लिए 125 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 34 शतकों के साथ 10,122 रन बनाए। 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के अहम सदस्य भी रहे।
बेकार नहीं जाने दिया मां का खून
क्रिकेट का खेल सुनील गावस्कर के परिवार में शामिल था। पिता मनोहर क्लब लेवल के ठीक-ठाक खिलाड़ी थे, जो अपने ऑफिस के लिए खेला करते थे। यहां तक कि सुनील गावस्कर को उनकी मां मीनल गावस्कर ने भी बचपन में ट्रेनिंग दी। छोटे से घर के बरामदे में अपने बेटे की ओर टेनिस बॉल फेंकती। एक बार नन्हें सुनील ने इतनी जोर से शॉट मारा कि मां की नाक से खून निकलने लगा। मीनल ने अपने बेटे गावस्कर के भीतर मेहनत और अनुशासन के ऐसे बीज बोये, जो उन्हें खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी पीछे नहीं रहने देती। सुनील गावस्कर ने अपनी मां और पूरे परिवार का भरोसा टूटने नहीं दिया। मैदान पर विरोधी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और खून के एक-एक कतरे का हिसाब पूरा किया।
बीच में ही कटवाए बाल बात साल 1974 की है। मैनचेस्टर में भारत-इंग्लैंड की टीम आमने-सामने थी। ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर सुनील गावस्कर के बल्ले से रन बरस रहे थे, लेकिन तेज हवाओं के चलते उनके बढ़े हुए बाल बार-बार आंखों के सामने भी आ रहे थे। इससे गावस्कर को काफी परेशानी हो रही थी। बस फिर क्या था, वह ग्राउंड अंपायर डिकी बर्ड (Dickie Bird) के पास पहुंच गए और अपने बाल काटने का अनुरोध किया। अंपायर बर्ड ने जेब से कैंची निकाली ओर गावस्कर को परेशान करने वाले बालों का सफाया कर दिया। ये वो दौर था, जब अंपायर्स बॉल में निकले धागे को काटने के लिए हमेशा साथ कैंची रखते थे। इस मैच में लिटिल मास्टर ने 101 रन बनाए थे पर इंग्लैंड 202 रन से मैच जीत गया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…