ट्रंप को बताया 'शैतान की औलाद', पूर्व मंत्री शादाब फातिमा का हमला, पेट्रोलियम संकट-महंगाई पर केंद्र को घेरा
Updated on
16-03-2026 03:21 PM
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल में मंत्री रही थीं। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की समस्या को लेकर के सरकार पर सियासी हमला बोला। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार माना है। साथ ही, वैश्विक तेल संकट को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शैतान की औलाद करार दे डाला। बहुजन समाज पार्टी के अग्रणी नेता और संस्थापक रहे काशीराम की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी ने भी एक कार्यक्रम आयोजित किया।
जयंती कार्यक्रम में आया बयान
कांशीराम जयंती कार्यक्रम गाजीपुर के कामरेड सरयू पांडेय पार्क में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में सपा नेता और पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। मीडिया से बातचीत में मोदी सरकार की नीतियों पर हमलावर फातिमा ने एपस्टीन फाइल्स का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अनिल अंबानी, मंत्री हरदीप पुरी जैसे लोगों का नाम एपस्टीन फाइल्स में है। उनसे जवाब लिया जाना चाहिए था।
अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री
प्रदेश की राजनीति और 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर भी शादाब फातिमा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी दलित-पिछड़ा गठबंधन को साथ लेकर भाजपा को हराकर बड़ी जीत हासिल करेगी।
कौन हैं शादाब फातिमा?
शादाब फातिमा ने वर्ष 2012 में गाजीपुर की जहूराबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को चुनाव हराया था। इससे पहले फातिमा ने 2007 के यूपी विधानसभा चुनाव में गाजीपुर सदर से सपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। 2012 में बनी अखिलेश सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद मिला था।
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…