'कोई हमारे पायलटों को ढूढ़ सकता है?' ईरानी संसद के स्पीकर ने उड़ाया अमेरिका का मजाक, F-15 गिराए जाने पर कही ये बात
Updated on
04-04-2026 12:05 PM
तेहरान: ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने F-15E फाइटर जेट मार गिराए जाने पर अमेरिका का मजाक उड़ाया है। यह तब हुआ जब शुक्रवार को ऐसी खबरें आईं कि ईरानी बलों ने अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया है। अमेरिका ने फाइटर जेट में सवार एक पायलट को एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचा लिया, लेकिन अभी भी दूसरे पायलट के बारे में कोई जानकारी नहीं है और विरोधाभासी खबरें आ रही हैं।
मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ईरान को लगातार 37 बार हराने के बाद उन्होंने जो यह बिना रणनीति वाला शानदार युद्ध शुरू किया था, वह सत्ता परिवर्तन से घटकर, 'अरे! क्या कोई हमारे पायलटों को ढूढ़ सकता है? प्लीज?' तक आ गया है।" उन्होंने आगे कहा, 'वाह, क्या जबरदस्त तरक्की है। सचमुच के जीनियस।'
ईरान ने मार गिराया अमेरिकी F-15E
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को एक अमेरिकी लड़ाकू विमान ईरान में मार गिराया गया। पहले ईरानी मीडिया में दावा किया गया कि उसने अमेरिकी F-35 को मार गिराया गया। हालांकि, कुछ देर में साफ हो गया कि यह एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल था। विमान में दो पायलट सवार थे।
एक पायलट रेस्क्यू, दूसरे की तलाश
इसके बाद पायलटों की तलाश के लिए अमेरिकी सेना ने साहसिक बचाव अभियान शुरू किया। CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, दो क्रू सदस्यों में से एक को बचा लिया गया है। लेकिन अभी भी दूसरे पायलट के बारे में पता नहीं चल पाया है। इस बीच ईरान ने भी दूसरे पायलट को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी है। ईरान की सेना ने अमेरिकी पायलट के बारे में जानकारी देने वाले को 60,000 डॉलर इनाम देने की घोषणा की है।
अमेरिका ने खोए चार F-15E फाइटर जेट
ईरान के खिलाफ युद्ध में यह पहली बार है जब अमेरिका को ईरानी हमले में अपने फाइटर जेट का नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, अमेरिका को अन्य विमानों को नुकसान उठाना पड़ा है। 2 मार्च को कुवैत में तीन F-15E विमान गिर गए थे। उस समय अमेरिका ने कहा था कि तीनों विमान फ्रेंडली फायर में मार गिराए गए थे। अमेरिका ने 27 मार्च को जमीन पर अपना एक E-3 सेंट्री AWACS विमान भी खो दिया, जिसे ईरानी ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…