क्या हेट स्पीच को किसी कानूनी कवच से रोका जा सकता है?
Updated on
03-04-2023 05:16 PM
नई दिल्ली: हेट स्पीच पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। इसके बाद सवाल उठा कि क्या किसी कानूनी कवच से हेट स्पीच को रोका जा सकता है? इस पर नजर डालने की जरूरत है। एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय बताते हैं कि हेट स्पीच रोकने और अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए आईपीसी में स्पष्ट कानून नहीं है। इस मामले में पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी में कहा गया है कि केंद्र को निर्देश दिया जाए कि वो अफवाह और नफरत वाली स्पीच को रोकने के लिए लॉ कमिशन की सिफारिशों को लागू करे।चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में 14 सितंबर 2022 को कहा था कि हेट स्पीच से संबंधित देश में कोई स्पष्ट कानून नहीं है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में आदेश पारित करना चाहिए। साथ ही कहा कि लॉ कमिशन ने 267वीं रिपोर्ट दी थी और कहा था कि हेट स्पीच को लेकर जरूरी संशोधन की जरूरत है। चुनाव आयोग की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया गया था कि किसी उम्मीदवार को चुनाव लड़ने से तब तक रोका नहीं जा सकता है, जब तक कि हेट स्पीच को परिभाषित नहीं किया जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने भी गंभीर चिंता जताई सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच मामले में चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि क्यों केंद्र सरकार इस मामले में मूक दर्शक बनकर खड़ी है। 21 सितंबर 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी में कहा था कि हमारा देश किस ओर जा रहा है। कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी में हेट स्पीच पर गंभीर चिंता जताई थी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह क्यों मूक दर्शक बनी हुई है जब यह सब चल रहा है। जस्टिस जोसेफ ने सवाल किया था कि हेट स्पीच के मामले में कानून में क्या प्रावधान है।
केंद्र सरकार से पूछा जा चुका है सवाल जस्टिस जोसेफ ने केंद्र सरकार से कहा था कि वह जवाब दाखिल करे। साथ ही कहा कि वह इस बात को साफ करें कि क्या वह लॉ कमिशन की सिफारिश पर कोई कार्रवाई कर रही है? लॉ कमिशन ने हेट स्पीच क्राइम को डील करने को लेकर सिफारिश कर रखी है। केंद्र ने बताया कि 29 राज्यों में 14 के जवाब आए हैं। कोर्ट ने राज्यों से जवाब देने को कहा है।
आईपीसी में शामिल करने की पहल पिछले दिनों इंडियन पीनल कोड (IPC) के तहत अब भड़काऊ भाषण और हेट स्पीच शामिल करने की पहल की गई। इसके लिए होम मिनिस्ट्री ने कुछ प्रस्ताव पर विचार भी किया। लेकिन चुनौती बनी हुई है। होम मिनिस्ट्री ने भले ही हेट स्पीच पर अंकुश लगाने और इसे सजा दिलाने का प्रावधान बनाने की पहल की है लेकिन इसके लिए रास्ता आसान नहीं है। कमिटी के सामने हेट स्पीच को परिभाषित करने की चुनौती है। ऐसे कई मसले अभी देश की अलग-अलग अदालतों में भी हैं।
सूत्रों के अनुसार कमिटी ने होम मिनिस्ट्री में इस बारे में जो प्रस्ताव पेश किया है, उसमें इसके लिए हेट स्पीच शब्द का इस्तेमाल नहीं हुआ है। साथ ही कब-कब किन बातों को हेट स्पीच में शामिल किया जाएगा, उसे बताने की कोशिश की गई है। साथ ही महज आलोचना जैसे बयानों पर इसका कानूनी इस्तेमाल नहीं हो, इसके लिए प्रावधान देने का दावा किया गया है। लेकिन हेट स्पीच के खिलाफ कार्रवाई को कानूनी जामा देने का यह प्रस्ताव पहली बार नहीं आया है। पिछले कई सालों से इस बारे में बात तो हुई है लेकिन बात चर्चा से आगे नहीं बढ़ सकी है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…