Select Date:

भारत-पाकिस्तान क्या अब भी सेमीफाइनल में भिड़ सकते हैं? जानें कैसे बनेगा महामुकाबले का संयोग

Updated on 02-11-2023 03:45 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 उस मोड़ पर खड़ा है, जहां से एक-एक अंक बेहद अहम होने वाला है। सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस रोमांचक हो चुकी है। चौथे पोजिशन के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। टूर्नामेंट में भारत एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने कोई भी मैच नहीं गंवाया है, उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया भी पॉइंट्स टेबल पर मजबूती से सेमीफाइनल की ओर देख रही है। मगर पाकिस्तान, अफगानिस्तान भी पूरी ताकत लगा रहे हैं। फैंस दुआ कर रहे होंगे कि पाकिस्तान किसी तरह सेमीफाइनल में पहुंच जाए ताकि एक बार फिर भारत से टक्कर देखने को मिले, लेकिन क्या ये संभव है? चलिए नजर डालते हैं समीकरण पर।

पहला समीकरण क्या है?
पाकिस्तान इस वक्त सात मैच में छह अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। बाबर सेना को अपने बचे दो मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेलने हैं, इसमें सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत चाहिए होगी क्योंकि दोनों मुकाबले जीतकर भी स्कोर 10 ही हो पाएगा। यदि पाकिस्तान शनिवार को न्यूजीलैंड से हार जाता है तो दुआ करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया को अपने बाकी सभी मैच हारने होंगे। इतना ही नहीं ये उम्मीद भी करनी होगी कि अफगानिस्तान और श्रीलंका की हार-जीत भी उनके समीकरण के हिसाब से हो।

गाड़ी NRR पर न अटक जाए
बाबर आजम की टीम चाहेगी कि अफगानिस्तान, जिसके फिलहाल छह मैचों में छह अंक हैं, अपने बचे हुए दो मैचों में से सिर्फ एक ही जीते और श्रीलंका 9 नवंबर को बेंगलुरु में अपने ग्रुप चरण के मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दे। यदि अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों अपने शेष दोनों मैच जीत जाते हैं तो दोनों टीमों के 10 अंक हो जाएंगे और उनमें से केवल एक ही क्वालीफाई कर सकती है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि किसका नेट रन रेट बेहतर है और ऊपर टॉप-4 की टीम में उलटफेर हो।

ऐसे होगा भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल

यदि भारत अपने शेष तीन मैच जीतता है, तो इससे तालिका में उसके 18 अंक हो जाएंगे और सेमीफाइनल से पहले वह पोल पोजीशन पर आ जाएगा। यदि पाकिस्तान अपने शेष दो मैच जीतता है तो उसके 10 अंक होंगे और यदि उसका रन-रेट अन्य दावेदारों से बेहतर है तो वह क्वालीफाई कर लेगा। ऐसे में फैंस को 16 नवंबर को ईडन गार्डन्स में ड्रीम इंडिया बनाम पाकिस्तान सेमीफाइनल देखने को मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.