Select Date:

क्या पाकिस्तान की मिसाइलें अमेरिका तक पहुंच सकती हैं? तुलसी गबार्ड के बयान से बौखलाए पाकिस्तानी विशेषज्ञ

Updated on 25-03-2026 12:14 PM
इस्लामाबाद: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने दावा किया है कि पाकिस्तान उन देशों में शामिल है, जो अमेरिका के लिए खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को चेतावनी दी है कि पाकिस्तानी मिसाइल रिसर्च अमेरिका को अपनी रेंज में ला सकता है। तुलसी गबार्ड के इस बयान पर पाकिस्तानी सैन्य विशेषज्ञों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पाकिस्तान की मिसाइल ताकत का जिक्र करते हुए अमेरिका को रेंज से बाहर बताया। हालांकि, अमेरिका लगातार पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम और उससे जुड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रहा है।

पाकिस्तान के पास अमेरिका पर हमला करने की क्षमता नहीं


स्पुतनिक से बात करते हुए ग्लोबल थिंक टैंकInitiate Futures के सीनियर विशेषज्ञ हन्नान हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान के पास ऐसी कोई मिसाइल नहीं है, जो अमेरिका पर हमला कर सके। हुसैन ने कहा, "तुलसी गबार्ड का दावा पाकिस्तान की मिसाइलों और उसके परमाणु कार्यक्रम के बारे में काल्पनिक बातों पर आधारित है, जो अमेरिका के लिए एक बड़ा खतरा पैदा करते हैं।"
उन्होंने जोर देकर कहा कि ये दावे "अमेरिका की ओर से कम जिम्मेदाराना बयानबाजी हैं। हुसैन ने यह भी कहा, "हम इस बात पर विचार कर सकते हैं कि पाकिस्तान का कार्यक्रम असल में क्या दर्शाता है। उसका ट्रैक रिकॉर्ड ज्यादातर शांतिपूर्ण रहा है। पाकिस्तान का लक्ष्य अमेरिका जैसे किसी देश पर हमला करना नहीं है।"

चीन के साथ रिश्तों को लेकर पाकिस्तान पर भड़का है अमेरिका


पाकिस्तान सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल और पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज के चेयरमैन साद खट्टक ने कहा कि तुलसी गबार्ड का मकसद शायद चीन के साथ पाकिस्तान के बढ़ते रिश्तों को लेकर उस पर दबाव डालना था। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में हमेशा अमेरिका का साथ दिया है।

खट्टक ने कहा, "हो सकता है कि वे पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखना चाहते हों ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह उनके प्रभाव क्षेत्र से बाहर न जाए।" "पाकिस्तान से संयुक्त राज्य अमेरिका को मिसाइल खतरे की बात के पीछे मुझे बस यही एक तर्क समझ आता है।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.