क्या ऐसा भी हो सकता है ! यह बंदा दौड़ता नहीं उड़ता है, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन
Updated on
23-02-2023 06:53 PM
नई दिल्ली: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्र अक्सर अपने ट्वीट क लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी उनके शेयर किए वीडियो बड़े मजेदार होते हैं तो कभी सीख भी दे जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने आज एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो किसी रेस का समझ आ रहा है। इस रेस में पहले पहुंचने की होड़ दिखाई दे रही है। इस रेस वाले वीडियो को देखने पर लगता है कि आगे रहने वाला शख्स आसानी से इस रेस को जीत लेगा। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि सबकी आंखें खुली रह जाती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि इसे प्यार करें, यह सामान्य है। कभी आपको लगता है कि आप पिछड़ रहे हैं लेकिन आपके पास हमेशा पहले स्थान पर छलांग लगाने का मौका होता है।
वीडियो में ऐसा क्या है, देखिए आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल जो वीडियो शेयर किया है वह किसी रेस का है। इस छोटी सी क्लिप को देखने पर तो पहले सबकुछ सामान्य सा लगता है। एक प्रतिभागी बाकी लोगों को पछाड़ते हुए लाइन के पास पहुंचता है। देखवे पर लगता है कि वह ही इस रेस का विजेता होगा। लेकिन सेकेंड्स के अंदर ही तस्वीर बदल जाती है। पीछे से एक और प्रतिभागी आता है और एक छलांग लगाता है। उसके छलांग लगाते ही पूरा सीन चेंज। जिसे आप विजेता मान बैठे थे वह हार जाता है। वहीं छलांग लगाने वाला व्यक्ति इस रेस का विजेता हो जाता है। कई लोगों ने देखने पर तो पूछ लिया कि यह बंदा दौड़ रहा था या उड़ रहा था।
बंदे के इस अद्भुत प्रयास की तारीफ करता हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि इसे प्यार करें, यह सामान्य है। बीच में कभी आपको लगता है कि आप पिछड़ रहे हैं लेकिन पहले स्थान पर छलांग लगाने का मौका हमेशा होता है। महिंद्रा के इस वीडियो पर लोग भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
लोगों के रिएक्शन पढ़ लीजिए आनंद महिंद्रा के इस वीडियो पर लोग भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं पक्के से कह सकता हूं कि यह आदमी डिस्क्वालिफाइड हो गया होगा। किसी भी रनिंग कंपटीशन में आप छलांग लगाकर रेस नहीं जीत सकते। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या वह दौड़ रहा था या उड़ रहा था। एक अन्य यूजर ने लिखा कि गिरना भी गलत नहीं है,कम से कम आप आगे तो बढ़ते हो। एक यूजर ने तो इसे अप्रेजल से जोड़ दिया। वहीं अन्य यूजर्स ने इसे मिड-डे मोटिवेशन और खूबसूरत लैंडिंग करार दिया।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…