Select Date:

चाकूबाजी से दहला कनाडा, 10 लोगों की मौके पर ही मौत; 15 घायल

Updated on 05-09-2022 05:55 PM

कनाडा से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां लोगों पर चाकू से सिलसिलेवार एक के बाद एक हमले हुए हैं। इस हमले में दस लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस आरोपियों की छानबीन में ताबड़तोड़ छापे मार रही है और उसने दो संदिग्ध आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं।

दरअसल, यह घटना कनाडा के सस्कैचवन प्रांत की है। कनाडाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला प्रांत के अलग-अलग स्थानों पर हुआ जब हमलावरों ने चाकू से हमला कर 10 लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि चाकू से हमले में कम से कम 10 लोगों की जान गई है और 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पुलिस तत्काल एक्टिव हो गई है। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों की पहचान डेमियन सैंडर्सन और माइल्स सैंडरसन के रूप में हुई है। इनकी तलाश के लिए पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। दोनों अभी छुपे हुए हैं. इन्हें हथियारों से लैस और खतरनाक माना जा रहा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदिग्धों का मकसद क्या था।

उधर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हमले को भयावह बताया है। ट्रूडो ने कहा कि मैं उन्हें लेकर चिंतित हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस हमले में घायल हुए हैं। वहीं सैसकैचवान के रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि सुरक्षित ठिकानों से बाहर न निकलें और सतर्कता के तौर पर अपने घर में किसी को भी नहीं आने दें।

वहीं इस हमले के बाद देश में एक नई बहस ने जन्म ले लिया है। लोग हैरान हैं कि चाकू से इस तरह हमला हो सकता है। अन्य शहरों में भी पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर चेकपॉइंट्स लगा दिए हैं और आने-जाने वालों की जांच की जा रही है। पुलिस ने ड्राइवरों के आग्रह किया है कि वे किसी को भी बेवजह लिफ्ट ना दें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.