Select Date:

L’Oreal के पर प्रोडेक्ट्स यूज करने से हुआ कैंसर,महिला ने कंपनी पर ठोका मुकदमा

Updated on 23-10-2022 05:37 PM

वाशिंगटन

अमेरिका की एक महिला का दावा है कि L'Oreal के हेयर स्ट्रेटनिंग प्रोडेक्ट इस्तेमाल करने पर उन्हें गर्भाशय का कैंसर हो गया है. महिला के वकील ने बताया कि उसने कंपनी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है.

जेनी मिशेल महिला ने मुकदमा दायर करते हुए कहा कि वह पिछले दो दशकों से इन प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल कर रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें कैंसर हो गया.

कुछ दिन पहले ही नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के जर्नल में एक स्टडी पब्लिश हुई थी, जिसमें बालों को स्ट्रेट करने वाले केमिकल प्रोडेक्ट्स के इस्तेमाल का गंर्भाशय कैंसर से संबंध बताया गया था.

स्टडी में पाया गया था जिन महिलाओं ने साल में चार बार से ज्यादा इन प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल किया, उनमें गर्भाशय कैंसर होने की संभावना उन महिलाओं की तुलना में दोगुनी थी, जिन्होंने इनका इस्तेमाल नहीं किया.

गर्भाशय का कैंसर अपेक्षाकृत कम पाया जाता है, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका में इसके मरीजों (खासकर अश्वेत महिलाएं) की संख्या बढ़ रही है.

मिशेल के वकील बेन क्रम्प ने एक बयान में कहा, 'अश्वेत महिलाएं लंबे समय से ऐसे खतरनाक प्रोडेक्ट्स का शिकार हो रही हैं, जिन्हें उनके लिए मार्केट में उतारा गया है.'

फ्रांस की सौंदर्य प्रसाधन की दिग्गज कंपनी L'Oreal की यूएस ब्रांच से हर्जाना मांगा गया है.

वकील ने साथ ही कहा, 'हमें देखने को मिलेगा कि मिशेल का मामला अनगिनत मामलों में से एक है, जिनमें कंपनियां अपना मुनाफा बढ़ाना के लिए अश्वेत महिलाओं को गुमराह कर रही हैं.'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.