Select Date:

जर्मनी में मिली गांजे के इस्तेमाल की मंजूरी,दुनिया के कई में Cannabis है वैध

Updated on 30-10-2022 06:49 PM

पेरिस
 जर्मनी ने  अपने यहां गांजे को लीगल (Cannabis) कर इसको दवा में प्रयोग करने और इसके उत्पादन की भी अनुमति दे दी। इससे पहले कनाडा, उरुग्वे और कैलिफोर्निया सहित दर्जनों अमेरिकी राज्यों ने इसके उत्पादन की अनुमति देने के लिए पिछले एक दशक में अपने कानूनों को पहले ही बदल दिया है। लगभग 30 से अधिक देशों ने इस मादक पदार्थ को औषधीय प्रयोजनों (Medicinal Purpose) के कारण इसको बैध कर दिया है, जिसमें अधिकांश यूरोपीय संघ के सदस्य भी शामिल हैं।

यूरोप (Europe) के इन देशों में लीगल है गांजा

MALTA- माल्टा दिसंबर 2021 में पहला यूरोपीय संघ का सदस्य बना था, जिसने गांजे को बैध कर दिया था। इस दौरान वयस्कों को सात ग्राम Cannabis को ले जाने और घर पर इसके चार पौधे उगाने की अनुमति मिली। हालांकि उपयोगकर्ताओं को सार्वजनिक रूप से इसको नाबालिगों के सामने संयुक्त रूप से जलाने की अनुमति नहीं दिया गया है।

नीदरलैंड– नीदरलैंड में साल 1976 में अपने यहां गांजा को वैध कर दिया था। तब से लेकर नीदरलैंड में प्रतिष्ठित काफी की दुकानों में गांजे की बिक्री होती है। हालांकि यहां पर भी इसकी खेती अवैध है।

लक्समबर्ग (LUXEMBOURG)- लक्जमबर्ग की सरकार ने जून में भांग के उपयोगकर्ताओं को घर पर चार पौधे उगाने और सार्वजनिक धूम्रपान को कम करने केलिए इनकी अनुमति दी थी।

पुर्तगाल- पुर्तगाल ने साल 2001 में इसके सेवन करने वालों और कब्जे को अपराध से मुक्त करने का फैसला किया था, लेकिन फिर भी उपयोगकर्ताओं को जुर्माना का सामना करना पड़ता है। हालांकि जब इसके लत के बाद वहां के नागरिक इलाजे के लिए सहमत नहीं होते हैं तो उनको जुर्माना का सामना करना पड़ता है।

स्पेन- स्पेन में गांजे के उपयोगकर्ताओं को अपने घर पर ही निजी उपयोग के लिए इसके पौधे उगाने की अनुमति है लेकिन दवा बेचने या इसे सार्वजनिक रूप से धूम्रपान करने पर प्रतिबंध है।

नर्थ अमेरिका के इन देशों में भांग है अवैध

अमेरिका- संघीय अमेरिकी कानून (Federal US law) भांग की खेती, बिक्री और उपयोग पर रोक लगाता है। हालांकि कैलिफोर्निया और राजधानी वाशिंगटन डीसी सहित 18 राज्यों ने पिछले एक दशक में एक बड़े विधायी बदलाव कर इसके उपयोग के लिए सभी प्रकार के गांजे को वैध कर दिया है। मालूम हो कि अक्टूबर 2022 में राष्ट्रपति जो बिडेन ने भांग रखने के दोषी हजारों अमेरिकियों को क्षमा कर दिया था।

कनाडा- साल 2018 में कनाडा ने अपने यहां पर गांजे के प्रयोग के वैध कर दिया था और यहां पर लोग 30 ग्राम के साथ- साथ घर पर चार पैधे लगाने की भी अनुमति दी गई है।

लैटिन अमेरिका

उरुग्वे- URUGUAY 2013 में भांग के उत्पादन, वितरण और खपत को वैध बनाने वाला दुनिया का पहला देश बना था। यहां के नागरिक दुकानों से एक महीने में 40 ग्राम भांग को खरीद सकते हैं।

MEXICO- मेक्सिको के सुप्रीम कोर्ट ने जून 2021 में भांग के उपयोग को अपराध से मुक्त कर दिया था।

अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका- दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष अदालत ने साल 2018 में एक फैसला सुनाया कि वयस्कों द्वारा निजी, व्यक्तिगत गांजे का उपयोग कानूनी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.