कप्तान नए, विकेटकीपर नए, आधी टीम ही नई, पिछले वर्ल्ड कप से कितनी बदल गई भारत-पाकिस्तान की टीमें
Updated on
13-10-2023 02:10 PM
अहमदाबाद: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच अबतक कुल सात टक्कर हुई। सातों बार भारत ने पाकिस्तान को पीटा है। अब आठवें एनकाउंटर में 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। दुनिया का सबसे बड़ा नरेंद्र मोदी स्टेडियम मुकाबले की मेजबानी करने को तैयार है। 'भारत का मिशन 8-0' सीरीज में हम जानने की कोशिश करते हैं कि क्या पाकिस्तानी टीम में वापसी का माद्दा है। क्या ये टीम पिछली सात हार का बदला लेने के काबिल है? दिलचस्प है कि अब दोनों ही टीमों के कप्तान बदल चुके हैं। विकेटकीपर बदल चुके हैं। आधी टीम ही बदल चुकी है। ऐसे में चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 2019 से भारत-पाकिस्तान की टीम कितनी बदल गई।
दोनों टीम के कप्तान बदल गए पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद थे। टीम के खराब प्रदर्शन का सबसे बड़ा कप्तान सरफराज को हुआ। उन्हें टीम से निकाल दिया गया। इधर भारत की कप्तानी संभालने वाले विराट कोहली के हाथों से बागडोर निकलकर रोहित शर्मा के पास आ चुकी है। पिछले वर्ल्ड कप में एमएस धोनी विकेटकीपर थे। इस बार केएल राहुल के पास यह जिम्मा है। उधर सरफराज के जाने के बाद रिजवान विकेटकीपिंग कर रहे हैं।
भारत के पास लेफ्ट आर्म पेसर नहीं
भारत के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी ही पिछले वर्ल्ड कप में भी खेले थे। दूसरी ओर पाकिस्तान के लिए बाबर आजम, फखर जमां, इमाम-उल-हक, शादाब खान, हसन अली और शाहीन शाह अफरीदी 2019 के बाद 2023 का वर्ल्ड कप भी खेल रहे हैं। पाकिस्तान के पास शाहीन शाह अफरीदी के रूप में एक घातक लेफ्ट आर्म पेसर है तो भारत के पास एक भी बाएं हाथ का तेद गेंदबाज नहीं है। ऑलराउंडर्स के मामले में भारत का पलड़ा भारी है। पाकिस्तान के पास रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या जैसे विकल्प नहीं हैं।
2023- भारत वर्ल्ड कप स्क्वॉड रोहित शर्मा (कप्तान) ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, केएल राहुल, शुभमन गिल सूर्यकुमार यादव हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर
2019- भारत वर्ल्ड कप स्क्वॉड बल्लेबाज- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, केएल राहुल, शिखर धवन, ऑलराउंडर्स- रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी
2023- पाकिस्तान वर्ल्ड कप स्क्वॉड बल्लेबाज- बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान, सौद शकील ऑलराउंडर्स- आगा सलमान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, शादाख खान गेंदबाज- हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और ओसामा मीर
2019- पाकिस्तान वर्ल्ड कप स्क्वॉड बल्लेबाज- सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम, आसिफ अली, फखर जमां, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक ऑलराउंडर्स- इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, शादाब खान, शोएब मलिक गेंदबाज- हसन अली, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, शाहीन शाह अफरीदी और वहाब रियाज
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…