बड़ा सिरदर्द है जीत के बाद भी परेशान हैं कप्तान जसप्रीत बुमराह, वजह जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप
Updated on
21-08-2023 12:43 PM
डबलिन: आयरलैंड और भारत के बीच खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने बड़ी आसानी के साथ 33 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इस 3 मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया। भारत इस वक्त सीरीज में 2-0 से आगे है। दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजों और फिर गेंदबाजों दोनों ने कमाल किया।
जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 185 रन बोर्ड पर लगाए। इसके बाद आयरलैंड को 152 रन पर ही सीमित कर दिया। ऐसे में टीम इंडिया 33 रन से मैच जीत गई। वहीं इस बड़ी जीत के बाद कप्तान जसप्रीत बुमराह ने बड़ा बयान भी दिया।
यह सबसे बड़ा सिरदर्द है- जसप्रीत बुमराब आयरलैंड में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने इस बात का खुलासा किया कि उनके लिए सबसे बड़ा सिरदर्द क्या है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा मुश्किल अंतिम 11 पिक करना है। उन्होंने कही,'मुझे अच्छा लग रहा है। आज थोड़ा सूखा था। हमने सोचा कि यह धीमा हो जाएगा और इसलिए पहले बल्लेबाजी की। यह बहुत ही शानदार है। अंतिम 11 चुनना मुश्किल है। बड़ा सिरदर्द होता है। सब उत्सुक हैं। सब आत्मविश्वासी हैं। हम सभी भारत के लिए खेलना चाहते हैं। आखिरकार, सभी को अपने तरीके से काम करना होगा। यदि आप उम्मीदों के बोझ के साथ खेलते हैं, तो आप दबाव में होते हैं। आपको उन उम्मीदों को एक तरफ रखना होगा। अगर आप इतनी सारी उम्मीदों के साथ खेल रहे हैं तो आप खुद के साथ 100 प्रतिशत न्याय नहीं कर रहे हैं।'
दूसरे टी20 में भी छाए बुमराह पहले मैच में दो विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने इंजरी से शानदार कमबैक किया। वहीं अब दूसरे टी20 में भी जस्सी का जलवा देखने को मिला। बुमराह ने डाले गए अपने चार ओवर के स्पेल में 15 रन देकर 2 विकेट लिए। बुमराह इस वक्त पूरी तरह से अपनी लय में नजर आ रहे हैं। वह एशिया कर और वर्ल्ड कप में भारत के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक होने वाले हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…