T20 World Cup के लिए 10 के नाम तो पता हैं कप्तान को, अब IPL से मिलेगी टूर्नामेंट में एंट्री
Updated on
19-01-2024 01:36 PM
बेंगलुरु: जून में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारत की टीम अभी तक तय नहीं है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि उन्हें 10 खिलाड़ी पता है जो उस टीम का हिस्सा होंगे। विश्व कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज इस प्रारूप में भारत की आखिरी श्रृंखला थी। इसके जरिए रोहित और विराट कोहली 14 महीने बाद टी-20 प्रारूप में लौटे हैं। शिवम दुबे जैसे युवा खिलाड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसके दम पर भारत ने श्रृंखला 3-0 से जीती।
जियो सिनेमा से बातचीत में रोहित ने कहा कि कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी विश्व कप टीम में शायद जगह नहीं बना सकें लेकिन पेशेवर खेल में ऐसा होता है। उन्होंने कहा, ‘जब हम वनडे विश्व कप खेल रहे थे तब हमने टी-20 में कई लड़कों को आजमाया, उन्होंने अच्छा भी खेला लेकिन टीम की घोषणा हुई तो कुछ बाहर रह गए। उनके लिए यह निराशाजनक था, लेकिन हमारा काम टीम के सामने हर चीज स्पष्ट रखना है।’
उन्होंने कहा, ‘25-30 खिलाड़ियों के पूल में सभी को पता है कि उनसे क्या अपेक्षा है, हमने टी-20 विश्व कप के लिए टीम तय नहीं की है, लेकिन दिमाग में तो पता है कि 8-10 खिलाड़ी कौन होंगे जो चुने ही जाएंगे।’ अधिकांश मैच वेस्टइंडीज में होंगे जहां पिचें धीमी हैं। रोहित ने कहा, ‘वेस्टइंडीज में धीमी पिचें हैं तो उसके अनुसार टीम चुननी होगी। राहुल भाई और मैने टीम में स्पष्टता रखी है। कप्तानी से मैने सीखा है कि आप सभी को खुश नहीं रख सकते। आपको टीम की जरूरत पर फोकस करना होगा।’
पहले दोनों मैचों में खाता भी नहीं खोल सके रोहित ने तीसरे मैच में रिकॉर्ड पांचवां टी-20 शतक जमाया। उन्होंने कहा, ‘मैं नेट पर काफी मेहनत कर रहा था। आपको गेंदबाजों को दबाव में लाने के लिये कुछ शॉट खेलने पड़ते हैं। गेंद जब स्पिन लेती है और आप सीधा नहीं खेल सकते तो कुछ नया करना पड़ता है। मैने रिवर्स स्वीप का काफी अभ्यास किया है और टेस्ट में भी यह शॉट लगाया है।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…