सूर्यकुमार यादव के शतक से ज्यादा इस बात से गदगद हैं कप्तान रोहित शर्मा, जीत के बाद झलकी खुशी
Updated on
13-05-2023 08:27 PM
मुंबई: गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) टी20 मैच में शुक्रवार को 27 रन से हराने के बाद मुंबई इंडियंस (MI vs GT) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharmaने कहा कि इस मैदान पर लक्ष्य का बचाव करना शानदार रहा। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 218 रन बनाने के बाद गुजरात की पारी को आठ विकेट पर 191 रन पर रोक दिया। इस जीत के बाद मुंबई की टीम 12 मैच में सात जीत से 14 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी। गुजरात की टीम इतने ही मैच में 16 अंक के साथ शीर्ष पर है।
स्कोर डिफेंड करने से खुश रोहित
रोहित शर्मा ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘यह काफी रोमांचक मैच साबित हुए। हमें इन दो अंकों की काफी जरूरत थी। पहले बल्लेबाजी कर के लक्ष्य देना और फिर इस तरह से उसका बचाव करना सुखद था। मैदान पर ओस के बहुत अधिक होने से गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां कठिन हो गई थी, इसलिए यह उनकी ओर से यह कमाल का शानदार प्रयास था। हम विकेट लेते रहे और इस प्रारूप में आपको वह करना होगा, हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की।’
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में नाबाद 103 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने अपनी इस पारी को टी20 में सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक करार दिया। सूर्यकुमार ने कहा, ‘यह टी20 में मेरी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी। मैं हमेशा मानता हूं कि अगर आपकी टीम जीतती है तो पारी अधिक कारगर होती है और आज ऐसा ही हुआ।’
हार्दिक ने किसपर फोड़ा ठिकरा
गुजरात के लिए राशिद खान ने चार विकेट लेने के बाद 32 गेंद में 79 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के लगाये। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘ऐसा लग रहा था कि हमारी टीम की तरफ से सिर्फ राशिद ही सही तरीके से खेल रहे थे। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहद शानदार थे। हम खेल के किसी भी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। हमारे पास स्पष्ट योजनाओं की कमी थी और जो योजना थी उस पर गेंदबाज खरे नहीं उतरे। हमने 25 रन ज्यादा लुटा दिये। लेकिन राशिद की वजह से हमने अपनी नेट रन दर पर बड़ा नुकसान नहीं होने दिया।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…