पुल से पुलकित कर गए कप्तान रोहित, लखनऊ में दिखा हिटमैन का नवाबी ठाठ
Updated on
30-10-2023 02:10 PM
रुपेश सिंह, लखनऊ: इकाना स्टेडियम की कशिश रविवार को दोगुनी हो गई जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 'संगीत' निकला। 50 हजार की क्षमता वाला यह विशाल स्टेडियम नीले रंग में नहाया हुआ था। दर्शकों का शोर दूर शहर तक पहुंच रहा था। भारतीय पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित के बल्ले से निकली एक 'ठक' की आवाज ने फैंस को मदहोश कर दिया।
डेविड विली की पिछली गेंद पर रोहित ने लॉन्ग ऑन पर चौका जड़ा था और वह यह शायद अनुमान लगा चुके थे कि विली अब छोटी गेंद फेकेंगे। इंग्लिश पेस बोलर ने अपनी लेंथ थोड़ी कम की और रोहित ने बैकफुट पर जाकर गेंद को पुल कर मिडविकेट के ऊपर से सिक्स के लिए भेज दिया।
यह मुकाबले के सबसे दर्शनीय शॉट्स में से एक था। असाधारण रोहित का पुल शॉट अप्रतिम होता है। उनका यह शॉट उस संगीत की तरह है जिसे बार-बार सुनने का दिल करता है। जितनी बार वह इसे खेलते हैं, यह नया लगता है और हर बार उतना ही रोमांच पैदा करता है।
पुल खेलने के लिए खास तैयारी नहीं करते रोहित
पुल शॉट खेलने के लिए रोहित पास जो वक्त रहता है वह सभी को हैरान करता है और यही माना जाता है कि वह इसके लिए अतिरिक्त तैयारी करते होंगे। लेकिन ऐसा है नहीं। अभी तक इस वर्ल्ड कप में पुल शॉट्स पर 50 से ज्यादा रन बटोर चुके रोहित ने एक बार कहा था, 'पुल शॉट खेलने के लिए मैं कोई खास तैयारी नहीं करता। इसको लेकर मेरी पुरानी मेहनत को कोई नहीं जानता। मैंने अंडर-17 और अंडर-19 के दिनों से ही इस शॉट पर काम किया था। अगर मुझे लगता है कि शॉर्ट गेंद है तो मैं पुल खेलता हूं। प्रैक्टिस के दौरान भी मैं किसी बोलर को शॉर्ट बॉल डालने को नहीं कहता। मैं कहता हूं कि वो वैसी ही गेंद डालें जैसी वह डालना चाहते हैं।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…