Select Date:

4 स्टार खिलाड़ियों का करियर खतरे में! IPL में हरकतों से तंग थीं कई फ्रेंचाइजी, गुस्से में BCCI

Updated on 29-06-2023 08:22 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम के सिलेक्शन के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 सीजन में भारतीय खिलाड़ियों की ओर से लगातार अनुशासनहीनता की खबरों से खुश नहीं है। इसका सीधा असर उनके टीम इंडिया में सिलेक्शन पर पड़ेगा। रिपोर्ट है कि कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने पिछले सीजन में बार-बार आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत बीसीसीआई से की है।

सरफराज खान का सिलेक्शन नहीं होने पर भयंकर बहस
सरफराज खान के चयन नहीं होने पर मीडिया में भयंकर बहस देखने को मिला। अधिकतर का मानना था कि सरफराज का सिलेक्शन होना चाहिए था। इस पर खबर आई थी कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए कुछ प्लेयर्स का चयन आईपीएल 2023 सीजन के दौरान अनुशासनहीनता के कारण नहीं हुआ है। हमारी सहयोगी क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज के अनुसार, विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, उत्तर की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीमों के कम से कम चार खिलाड़ियों की शिकायत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को की गई है। आईपीएल के अलावा, ये खिलाड़ी घरेलू सर्किट में पश्चिम और उत्तरी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

टीम के मालिक ने की बीसीसीआई से शिकायत
यहां बताने वाली बात यह है कि सरफराज खान, जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 79 से अधिक के औसत के साथ मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में एक शानदार स्कोरर हैं, आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (उत्तर की टीमों में से एक) के लिए खेलते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि नॉर्थ के एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक ने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ खिलाड़ी कोड को लगातार तोड़ रहे थे। नतीजतन उन्हें इस मामले की शिकायत बीसीसीआई को करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

हर टीम पर नजर रखता है BCCI का अधिकारी
फ्रेंचाइजी को सौंपे गए बीसीसीआई के इंटीग्रिटी अधिकारी हर खेल के बाद भारतीय खिलाड़ियों के आचरण पर बीसीसीआई को रिपोर्ट करते हैं। इस विशेष फ्रेंचाइजी के मामले में दोनों खिलाड़ियों (जो युवा हैं और जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में उच्च स्कोर हासिल किया है) के बारे में बीसीसीआई को रिपोर्ट करना पड़ा। टीम के एक ओनर ने क्रिकबज से कहा- जब मुझे स्थिति के बारे में पता चला तो मैं बहुत परेशान हुआ और तुरंत बीसीसीआई को मामले की सूचना दी। इंटीग्रिटी ऑफिसर ने भी उल्लंघन को बहुत गंभीरता से लिया और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया।

T20 टीम के ऐलान के समय हो सकता है खुलासा
एक पूर्व एंटी करप्शन अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि इंटीग्रिटी ऑफिसर हर मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों के आचरण पर बीसीसीआई को रिपोर्ट करता है। उल्लंघनों में भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों के बजाय मुख्य रूप से अनुशासनात्मक मुद्दे और कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन शामिल थे। बीसीसीआई ने अभी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। उस टीम के चयन से इन खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता पर बीसीसीआई द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में कुछ और जानकारी मिलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां ध्यान देने योग्य बात है कि बीसीसीआई को रिपोर्ट किए गए कुछ खिलाड़ी या तो भारत की टी-20 टीम का हिस्सा हैं या चयन के लिए दावेदार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.