Select Date:

मंत्रियों और विधायकों के बेटों और भतीजों पर दुष्कर्म के मामले, बीजेपी ने पूछा - महिलाएं कैसे रहेगी सुरक्षित

Updated on 03-08-2023 01:03 PM
जयपुर : भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं का आरोप है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और विधायकों के बेटों-भतीजों की ओर से दुष्कर्म किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित कैसे रहेंगी। गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज होने के बावजूद सरकार के दबाव में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। बीजेपी विधायक और प्रदेश प्रवक्ता अनिता भदेल और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत मीडिया से रूबरू हुई। उन्होंने कहा कि जब सत्ताधारी पार्टी के विधायक और मंत्रियों के रिश्तेदारों के खिलाफ दुष्कर्म के मामले दर्ज हो रहे हैं और पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करना महिला अत्याचारों को खुली छूट देने के समान है।

इन नेताओं के रिश्तेदारों के खिलाफ हुए मुकदमे

अलवर जिले के राजगढ लक्ष्मणगढ से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा सहित चार आरोपियों के खिलाफ दौसा जिले के मंडावर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। इसी साल फरवरी में एक नाबालिक के साथ जबरन सामुहिक दुष्कर्म करने के आरोप लगे थे। हालांकि जौहरीलाल मीणा का दावा है कि चुनावी साल में उनके बेटे का नाम जबरन घसीटा जा रहा है। जांच में उनके बेटे की कोई भूमिका सामने नहीं आई। हाल ही में अलवर जिले के कठुमर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल बैरवा के पीए वीरेन्द्र बैरवा उर्फ वीरू पर नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा। आरोपी वीरेन्द्र बैरवा कांग्रेस विधायक का भतीजा है।

मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ भी दर्ज हो चुका मुकदमा
राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ भी पिछले साल दिल्ली के सदर बाजार थाने में एक जीरो FIR दर्ज की गई थी। बाद में यह मामला सवाई माधोपुर के महिला थाने को भेजा गया। रोहित पर रेप और ब्लैकमेलिंग के अलावा शारीरिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगे थे। एक न्यूज चैनल की एंकर ने यह मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित एंकर का आरोप था कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया गया था। रिपोर्ट - रामस्वरूप लामरोड़

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.