Select Date:

कैश फॉर टिकट स्कैम: आप MLA अखिलेश त्रिपाठी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, एसीबी ने जब्त किया मोबाइल

Updated on 25-11-2022 08:36 PM

 नई दिल्ली 

दिल्ली नगर निगम चुनाव में कैश फॉर टिकट मामले में फंसे आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने मामले की जांच के सिलसिले में उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि एसीबी ने रिश्वत के कथित आदान-प्रदान से संबंधित महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए हैं।

मॉडल टाउन से विधायक त्रिपाठी से मंगलवार को पूछताछ की गई थी। वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश गुप्ता से बुधवार को फिर पूछताछ हुई। इससे पहले एसीबी दोनों विधायकों से दो बार पूछताछ कर चुकी है। एक अधिकारी ने कहा, 'दोनों विधायकों के आवास, कार्यालय और रिश्वत के लेन-देन वाले स्थान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।'

एसीबी ने पहले प्राथमिकी दर्ज कर त्रिपाठी के निजी सहायक और उनके रिश्तेदार समेत तीन लोगों को 33 लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। अधिकारियों के मुताबिक, वे मामले में आरोपियों के बैक अकाउंट के विवरण, चल-अचल संपत्ति की जांच कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, 'संदिग्धों ओम सिंह और शिव शंकर पांडेय के पास से बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच की जा रही है।' शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि त्रिपाठी और उनके सहयोगियों ने एमसीडी चुनाव में उनकी पत्नी को टिकट देने के बदले 90 लाख रुपये की मांग की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.