नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक ( Punjab National Bank) अपने डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन लिमिट में संशोधन की तैयारी कर रहा है। बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक बैंक अपने हाई एंड वेरिएंड डेबिट कार्ड से ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाने की योजना बना रहा है। मास्टरकार्ड, रुपे कार्ड, वीसा गोल्ड डेबिट कार्ड्स , रुपे सेलेक्ट और वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड्स के सभी प्लेटिनम वेरियंट्स डेबिट कार्ड्स की ट्रांजैक्शन लिमिट को संसोधित करने का प्रस्ताव है।
कितनी बढ़ेगी ATM से कैश निकालने की लिमिट
मास्टर कार्ड ( MasterCard) , रूपे कार्ड ( RuPay) और वीजा गोल्ड कार्ड ( Visa Gold Card) के सभी प्लेटिनम वेरिएंट ( Platinum variants) से कैश निकालने की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर 100000 रुपए करने की तैयारी है। वहीं रुपे सलेक्ट और वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड से एटीएम से कैश ट्रांजैक्शन की लिमिट 50000 रुपए से बढ़ाकर 150000 रुपए करने की योजना है। प्लैटिनम कार्ड्स से दैनिक लेनदेन की सीमा को बढ़ाकर बैंक अपने ग्राहकों को तोहफा देने की तैयारी कर रहा है।
एक नजर डेबिट कार्ड के दैनिक निकासी सीमा पर
प्लैटिनम कार्ड के दो वेरिएंट, रुपे और मास्टर कार्ड से कैश निकासी की दैनिक सीमा 50 हजार है। वहीं वन टाइम निकासी की सीमा 20 हजार रुपए है। बैंक ने अपने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वो इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, पीएनबी एटीएम, आईवीआर और ब्रांच जाकर एटीएम से कैश विड्रॉल की लिमिट तय करें। इसके लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपने डेबिट कार्ड से ट्रांजैक्शन लिमिट को तय कर सकते हैं।
अपने मोबाइल फोन में PNB ऐप डाउनलोड करने के बाद लॉगइन करें।
डेबिट कार्ड पर क्लिक कर Update ATM Limit ऑप्शन चुनें।
ड्रॉपडाउन में जाकर बैंक अकाउंट नंबर चुनें।
डेबिट कार्ड ऑथेंटिकेशन के लिए डेबिट कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, साल और PIN भरें।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…